दिवंगत रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान की बड़ी मां की आंखों से छलके आंसू..

डेस्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍व. रामविलास पासवान की प्रतिमा शनिवार की रात लगभग 2 बजे उनके पैतृक गांव खगडि़या जिले के शहरबन्नी लाया गया। प्रतिमा को स्मारक स्थल पर ले जाया गया। प्रतिमा पहुंचने के साथ ही यहां काफी संख्‍या में भीड़ भी पहुंची।

बिहार के जमुई के सांसद व उनके सुपुत्र चिराग पासवान वहां मौजूद थे। रामविलास पासवान की पुण्‍यतिथि पर उनके पैतृक उनकी प्रतिमा स्‍थापित की जा रही है। काफी संख्‍या में लोगों ने प्रतिमा का माल्‍यार्पण किया। रामविलास पासवान की पहली पत्‍नी रामकुमारी देवी प्रतिमा देखकर काफी भावुक हो गयीं। प्रतिमा को निहारते-निहारते उनके आंखों की अश्रु निकल गए। उन्‍होंने मेरे राजा कहकर उन्‍हें संबोधित भी किया। बोलीं-मेरे राजा आ गये।

खगडि़या जिले के शहरहबन्‍नी में प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान पूर्वक प्रतिमा की पूजा भी की गई। इसके बाद जमुई सांसद स्‍व रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने और उनके स्वजनों, समर्थकों तथा LJP (रामविलास) के नेताओं ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्‍हें पुष्पांजलि भी अर्पित की। काफी संख्‍या में उन्‍हें नमन करने आम लोग भी पहुंचे थे।

इस दौरान चिराग पासवान काफी भावुक भी दिखे। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम शनिवार की रात 3 बजे के संपन्न हुआ। इसके बाद चिराग पासवान और उनकी मां रीना पासवान सुबह 4 बजे पटना के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी, उनकी बहन आशा व उषा देवी, खगड़िया LJP (रामविलास) के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव, रतन पासवान, LJP के प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। भागलपुर से संगीता तिवारी भी वहां पहुंची थी। वे LJP रामविलास की बिहार प्रदेश नेत्री हैं।