डेस्क: साल 2022 बिहार वासियों के लिए शानदार वर्ष होने वाला है, क्योंकि वर्ष 2021 विदा होते-होते बिहार वासियों को बड़ी सौगात देकर चली गई, 2021 में शुरू होने वाली कई योजनाएं अब 2022 में पूरी हो जाएंगी। इसमें सबसे ज्यादा इंतजार मुंगेर पुल का है, क्योंकि करीब 19 वर्षों से क्षेत्र वासियों का इसका इंतजार है, इसके अलावा सहरसा के ROB का भी लंबे से इंतजार चल रहा है। वहीं, जहानाबाद को इस साल 3 पुल का सौगात मिलने वाला है। तो चलिए डिटेल में जानते हैं।
जहानाबाद बनेंगे 3 शानदार पुल: बता दे की जहानाबाद जिले के एनएच (NH) 33 पर झुमकी के पास फल्गु नदी पर बनने वाला पुल 18 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो जाएगा। वही पुल बन जाने से जहानाबाद से बिहारशरीफ आवागमन में लोगों को सुविधा होगी। जबकि, शहर में दरधा नदी पर 6 करोड़ की लागत से बनने वाला पुल भी तैयार हो जाएगा।
मुंगेर रेल सह एप्रोच पथ का उद्घाटन: बता दें कि करीब 19 वर्षों से सपना सजोए क्षेत्रवासियों का सपना 2022 में पूरा हो जाएगा। लगभग 14.5 किलोमीटर लंबे इस सड़क पुल का शिलान्यास 2002 में भारत के तत्कालीन मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। ऐसी कई सौगातें हैं, जो मुंगेर जिले के लोगों को 2022 में नसीब होगी। वहीं, बिहार के दूसरे रेल सुरंग से परिचालन शुरू होगा।
भोजपुर में ये 4 योजनाएं होंगी पूरी: बता दे की भोजपुर में चार योजनाओं पर काम पूरी हो जाएंगी। पटना-बक्सर फोर लेन, आरा जंक्शन नए भवन का और नए प्लेटफॉर्म निर्माण, आरा-मोहनियां NH और कोईलवर 6 लेन ब्रिज ये सभी योजनाओं इस साल पूरी हो जाएंगी।
पूर्णिया मेडिकल कॉलेज की मांग: करीब लंबे अरसे से पूर्णिया के लोगों को मांग और संघर्ष के बाद आखिरकार मेडिकल कॉलेज की सौगात अप्रैल 2022 तक मिल जाएगी। खेल भवन के अलावा वर्षों से अधर में लटके शहर के बीचों बीच NH-31 और NH- 131A की सौगात मिलने वाली है। वैसे NH 31 गुलाबबाग जीरोमाइल से खुश्कीबाग, लाइन बाजार होते हुए फोर्ड कंपनी चौक तक 6 लेन पहले ही तैयार हो गया था।
सहरसा में 25 साल का इंतजार हो गया पूरा: करीब 25 वर्षों के लंबे संघर्ष पूर्ण इंतजार के बाद कोसी के लोगों को आखिरकार नए साल में रेलवे ओवरब्रिज का तोहफा मिलेगा। यह ब्रिज बंगाली बाजार रेलवे क्रॉसिंग पर 183.43 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने 104.77 करोड़ और केंद्र सरकार ने 78.66 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिया है।