Sugar Free Mango : बिहार में मिलने लगा शुगर फ्री वाला आम, पकने से पहले 16 बार बदलता है रंग, जानिए इसकी खासियत –

डेस्क : हम खाना हर किसी को पसंद होता है। गर्मियों के मौसम में कई किस्म के आम बाजार में उपलब्ध होता है। लेकिन आम मीठा होता है और इस वजह से शुगर के मरीजों के लिए खाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले के एक किसान ऐसा है जिसके यहां शुगर के मरीजों के लिए भी आम उपलब्ध है। मुजफ्फरपुर का एक किसान भूषण सिंह के बगीचे का आम अपने खासियत की वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये आम शुगर फ्री है। इस आम का रंग, शेप, साइज़ भी बाकी आमों से अलग है। इस आम का नाम अमेरिकन ब्यूटी है। किसान ने बताया कि लोग यहां से गुजरते हुए एक बार इस आम का दीदार जरूर करते हैं। किसान भूषण सिंह मुजफ्फरपुर के मुशहरी गांव के निवासी हैं जो इस आम को पश्चिम बंगाल से लेकर आए थे। लगभग 6 साल पहले उन्होंने यह पेड़ लगाया था। दो सालों से पेड़ फल देना शुरु कर चुका है। भूषण सिंह ने बताया कि आम शुरुआत से लेकर पकने तक 16 बार अपना रंग बदलता है।

हालांकि, इसका मंजर और दाना बाकी के आमों की तरह ही होता है।उन्होंने कहा कि यह आम लगभग छः महीने में पकने लगता है। जुलाई के महीने में यह आम तैयार हो जाता है और पकने के बाद यह लगभग आधे किलो तक का होता है। किसान ने बताया कि यह आम शुगर फ्री है। इस आम की मिठास अन्य आमों की तुलना में कम है। हालांकि यह काफ़ी स्वादिष्ट है।किसान भूषण सिंह कहते हैं कि चर्चा में आने के बाद से इस आम की डिमांड बढ़ी है। इस आम को जो भी कोई देखता है, इसके पौधे की मांग जरूर करता है। इस पौधे की नर्सरी बिहार में नहीं है लेकिन बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।