न्यूज डेस्क : बिहार के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक ककोलत जलप्रपात जो नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र में स्थित है। बता दे की बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत शीतल जलप्रपात में गुरुवार को अचानक भीषण बाढ़ आ गई। जिससे कई संख्या में सैलानी घंटों तक फंसे रहे। फिर बाद में किसी तरह सभी सैलानियों को केयर टेकर यमुना पासवान एवं उनके सहयोगियों के द्वारा सुरक्षित बाहर निकाला गया। बता दे की जलप्रपात में भीषण बाढ़ आने से पूरा भाग पानी से ढक गया। साथ ही निचले हिस्से की 32 सीढ़ियां भी पानी में डूब गईं। यहां तक कि परिसर स्थित मंदिर और ड्रेसिंग रूम का कुछ हिस्सा पानी में डूब गया।
प्रशासन अलर्ट के बावजूद भी काफी सैलानी पहुंच रहे हैं: बता दें कि बाढ़ आने से नवादा प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट हो गया और वहां पर सभी सभी सैलानियों के आवागमन पर रोक लगा दी गई। बावजूद भी लोग नहीं मान रहे है। SDO चन्द्रशेखर आजाद के अनुसार ककोलत जलप्रपात में धारा 144 लागू है। और यहां सैलानियों के आगमन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। बावजूद प्रतिदिन काफी संख्या में सैलानी ककोलत पहुंच रहे हैं। और स्थानीय प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बल्कि इससे पूर्व भी ऐसा कई बार हो चुका है। बावजूद गंभीरता नहीं बरती जा रही है।