Akshara Singh के रोड शो में भगदड़- बिना चप्पल के मुंह छुपाए स्कूटरी से भागी अभिनेत्री..

न्यूज डेस्क: भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अक्षरा सिंह की एक अपनी पहचान है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इन्हें शेरनी नाम से भी जाना जाता है। अक्षरा सिंह नगर निगम चुनाव में रोड शो करने बेतिया पहुंची थी। रोड शो मेयर प्रत्याशी गरिमा सिकारिया के पक्ष में हुआ। लोगों को जैसे ही पता चला कि रोड शो में अक्षरा सिंह आने वाली है की भीड़ उमड़ पड़ी कि लोग संभाले नहीं संभल रहे थे। आलम यह हुआ कि अक्षरा सिंह को बिना चप्पल के ही स्कूटी पर बैठा कर भागना पड़ा।

बिहार नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव होने को है। इसके लिए चुनाव प्रचार प्रत्याशियों के द्वारा जोड़ों से किया जा रहा है। ऐसे में चुनाव प्रचार करने बेतिया पहुंची अक्षरा सिंह ने रोड शो में अपना जलवा बिखेरा। इस रोड शो में भीड़ इस कदर उमड़ी की अक्षरा सिंह को स्कूटी पर बिठाकर मेयर प्रत्याशी के पति भागते नजर आए। वीडियो और फोटोस में साफ दिख सकता है कि अक्षरा सिंह बिना चप्पल ही स्कूटी पर बैठ गई।

अक्षरा सिंह को मेयर प्रत्याशी गरिमा सिकारिया के पति रोहित सिकारिया ने भीड़ से निकालकर स्कूटी पर बैठाया। इस दौरान अक्षरा सिंह चप्पल पहनना तक भूल गई। यह सब फोटोस और वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अक्षरा सिंह का जलवा भी कहा जा रहा है।

बता दें कि बीते रविवार रोड शो सुचारू रूप से चलने के बाद अक्षरा सिंह और मेयर प्रत्याशी का काफिला जैसे ही पोखरभिंडा गांव में पहुंचा कि अक्षरा सिंह गाड़ी से उतरी। इतने में भीड़ में खड़े लोग अपना आपा खो बैठे और अपनी चहेती फिल्म स्टार अक्षरा सिंह से मिलने के लिए बेकाबू हो उठे। अक्षरा सिंह को भीड़ से निकालने के लिए आनन-फानन में स्कूटी पर बैठा कर भागना पड़ा। भिड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ा।