डेस्क : विक्रमशिला सेतु के तरह ही एक पुल का निर्माण जल्द ही बिहार में शुरू किया जाएगा। इसको निर्मित करने की सारी तैयारियां कर ली गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बरसात खत्म होते ही इसका निर्माण कार्य शुरु कर दिया जाना चाहिए। बता दें पुल निर्माण करने की जिम्मेवारी एसपी सिंगला कंपनी को दी गई है।
बीते शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से निविदा (टेंडर) की वित्तीय बीड खोली गई थी। सूत्रों से आई खबर के अनुसार विक्रमशिला सेतु के समनांतर बनने वाले फोरलेन पुल का काम एसपी सिंगला को दिया गया है। उन्हें कुछ दिनों के अंदर वर्क अवार्ड सौंप दिया जायेगा। भागलपुर से कहलगांव से सुल्तानगंज का पूरा क्षेत्र डॉल्फिन अभ्यारण क्षेत् होने के कारण निर्माण कार्य से पहले वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।
बताते चलें कि इस फोरलेन पुल का निर्माण इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन मोड में किया जाएगा। पुल का निर्माण कार्य 1460 दिनों यानी 4 साल में पूरा करना है। पुल निर्माण के लिए एजेंसी को काम निविदा राशि से 3.75 फीसद अधिक रेट पर मिला है। पुल निर्माण में निविदा राशि 958.38 करोड़ से 35.93 करोड़ अधिक यानी कुल 994.31 करोड़ की लागत आएगी।
वहीं, वर्ष 2020 की निविदा राशि 838 करोड़ से 156.31 करोड़ ज्यादा बढ़कर 994.31 करोड़ रुपए हो गई है। पुल निर्माण मामले में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के बिहार सर्किल के क्षेत्रीय अधिकारियों का कहना है कि ‘विक्रमशिला सेतु के समांतर ने पुल निर्माण हेतु वित्तीय बीड ओपन किया गया है। बरसात के खत्म होने पर काम शुरू किया जायेगा। एलाइनमेंट में कोई चेंज नहीं किया गया है। इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंट्रक्शन मोड में पुल का निर्माण होगा।’