Sonu Sood ने सुन लिया ग्रेजुएट चायवाली की पुकार – अब प्रियंका का स्टाल कोई नहीं हटा पाएगा..

डेस्क : ग्रेजुएट चायवाली के नाम से मशहूर प्रियंका गुप्ता इन दिनों फिर से चर्चे में हैं। हाल ही में नगर निगम द्वारा ग्रेजुएट चायवाली का स्टाल हटाए जाने के बाद प्रियंका गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो में प्रियंका ने रो-रोकर प्रशासन पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे।

इस वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन द्वारा उन्हें जगह देने का भी आश्वासन दिया गया। साथ ही उनके सपोर्ट में भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने भी प्रशासन पर सवाल उठाए थे। अब बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने ग्रेजुएट चायवाली की मदद करने का दावा किया है। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट करके दी है।

सोनू सूद ने की ग्रेजुएट चायवाली की हेल्प

बालीवुड अभिनेता सोनू सूद ने रविवार को ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी है कि प्रियंका गुप्ता की चाय की दुकान के लिए अब जगह की व्यवस्था कर दी गयी है। अब ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका को वहां से कोई नहीं हटाएगा। इसके साथ ही सोनू सूद ने यह भी लिखा है कि बिहार आकर वो जल्द ही ग्रेजुएट चायवाली के स्टाल पर चाय का भी लुत्फ भी उठाएंगे।

अक्षरा सिंह ने भी प्रशासन पर उठाए थे कई सवाल

ग्रेजुएट चायवाली का चाय का स्टाल हटाए जाने के बाद भोजपुरी फिल्म अदाकारा अक्षरा सिंह ने प्रशासन के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास भी निकाली थी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि प्रियंका गुप्ता महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण है। एक लड़की ने समाज की झूठी विडंबनाओं को तोड़कर खुद कुछ कर गुजरने का साहस जुटाती है। लेकिन उसे जब प्रताड़िता किया जाता है तो सभी मुकदर्शक बने रहते हैं।