डेस्क: कैमूर के इस व्यक्ति की कहानी सुन आप अचंभित होने के साथ साथ दुखी भी हो जाएंगे। इस व्यक्ति की पत्नी 5 साल में 35 बार भाग चुकी है। पत्नी भागी यहां तक तो जैसे तैसे लेकिन अपने पीछे 2 बच्चें एक साल का लड़का और एक 4 महीने की बेटी को छोड़ गई है। अब दोनो बच्चों को संभालने की जिम्मेवारी पिता है कंधे पर है। इस व्यक्ति का नाम कृष्ण मुरारी गुप्ता है। अब ये अपने दोनो बच्चों को लेकर लोगों को दुखरा सुनाते घूम रहे हैं। इसे सुन हर कोई एक बार भावुक हो रहा है।
आत्महत्या को मजबूर
पत्नी की लापरवाही ने पति को अपने दो मासूम बच्चों समेत इस कड़ाके की ठंड में भीख मांगने को मजबूर कर दिया। पति भी बच्चों के साथ सड़कों पर पत्नी की गुमशुदगी का पोस्टर लेकर घूम रहा है। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र के धारक गांव का है। पत्नी की बेवफाई से परेशान हैं कृष्णा मुरारी गुप्ता। आलम यह है कि घर और बार को छोड़कर पत्नी का पोस्टर लेकर रामगढ़ बाजार में घूम रहे हैं। उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से लापता है, अभी तक कुछ पता नहीं चला है।
5 साल पहले हुई थी शादी
कृष्ण मुरारी गुप्ता व उनकी पत्नी कैमूर जिले के रहने वाले हैं। दोनों ने 2017 में लव मैरिज की थी। कृष्णा मुरारी गुप्ता का कहना है कि शादी के एक साल बाद पत्नी घर से भाग गई। वह मुझे छोड़कर कई बार घर से निकल चुकी है। कई बार प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद पत्नी को वापस लाया जा सका। “मेरी पत्नी सात महीने में कई बार भाग चुकी है। दोनों बच्चे मेरे साथ हैं। मेरे घर में इन बच्चों की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। मैं भीख नहीं मांगना चाहता लेकिन बच्चों की खातिर मुझे यह करना पड़ रहा है।” मुझे क्या करना चाहिए? मुझे कौन काम देगा? एक अच्छी नौकरी छोड़नी पड़ी।
बिन मां के दो बच्चें
वहीं, कृष्ण मुरारी ने बताया कि मैं अपने दो मासूम बच्चों सहित भीख मांग रहा हूं ताकि मैं उन दोनों का पालन-पोषण कर सकूं. मेरी पत्नी शादी के बाद से मुझ पर कहर ढा रही है। आज मेरी हालत एक भिखारी से भी बदतर हो गई है। दोनों बच्चों के जन्म के बाद से मैं उन्हें अकेले ही पाल रही हूं। बच्चों को जन्म देने के बाद से पत्नी फरार है। 5 साल में करीब 30 से 35 बार घर से भाग चुका है।