उत्तर बिहार के इन जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश, येलो अलर्ट जारी

डेस्क : बिहार में मानसून की स्थिति लगातार परिवर्तित हो रही है। कभी आसमान में काले बादल छा जाते हैं तो कभी चिलचिलाती धूप निकल आती है। प्रदेश में मानसून आते ही इस तरह की स्थिति लगातार सामने आ रही है। खासकर, उत्तर और दक्षिणी बिहार में लगातार मौसम अपना कहर बरपा रही है। गुरुवार को पटना मौसम विभाग ने उत्तरी बिहार के विभिन्न जिलों के लिए अगले 24 घंटे में कुछ जगह पर भारी बारिश की आशंका जताई है।‌ जबकि, कुछ जहां पर हल्की फुल्की बारिश के आसार है।

मानसून ट्रफ रेखा से गुजर रही है पटना मौसम विभाग के अनुसार बिहार की मानसून ट्रफ रेखा से गुजर रही है। बता दें कि यह रेखा उत्तर पश्चिम उत्तरप्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक दक्षिण बिहार और उत्तरी झारखंड होकर गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रही है। इसी बीच एक और ट्रफ रेखा झारखंड से ओडिशा होकर गुजर रही है। इसी कारण बिहार में लगातार मानसून सक्रियता है। बता दें कि इससे पहले दक्षिणी बिहार के साथ-साथ उत्तरी बिहार में मेघ गर्जन और आकाशीय बिजली की आशंका है। इसे लेकर भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश मोतिहारी में 107 मिमी जबकि बगहा में 66 मिमी बारिश हुई।

ये जिला में रहा अधिकतम तापमान: बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में भारी उमस देखने को मिला। सबसे ज्यादा तापमान 35 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। वही बेगूसराय जिले का 32 डिग्री तापमान रहा। तथा भागलपुर जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री, पटना का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, पूर्णिया में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।