बिहार से गुजरने वाली इन ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, कई का रूट बदला, देखिये- पूरी लिस्ट..

डेस्क: कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, इसी बीच रेलवे ने बिहार से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को अगले 6 दिनों तक के लिए रद्द कर दिया है। कुछ ट्रेनों के आंशिक समापन तो वहीं लंबी दूरी तय करने वाले ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है। लेकिन, इसका कारण कोरोना नहीं, बल्कि तकनीकी कार्य है। दरअसल, पटना और सोनपुर के बीच पाटलिपुत्र और पहलेजा घाट स्टेशनों पर ट्रेनों के बेहतर और सुरक्षित रूप से परिचालन हेतु इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है जो 11 से 16 जनवरी तक चलेगा। इसके चलते इस रेलवे लाइन से आने – जाने वाली कई सारी ट्रेनों का संचालन अगले 6 दिनों तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

कुछ ट्रेनें जो रद्द कर दी गई है। वे इस प्रकार से है।

  • 03295 बरौनी-पाटलिपुत्र पैसेंजर
  • 03291 पाटलिपुत्र-पटना पैसेंजर
  • 03380 पटना -बरौनी पैसेंजर
  • 05253 मुजफ्फरपुर -पाटलिपुत्र पैसेंजर
  • 05254 पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर पैसेंजर,
  • 05266 पाटलिपुत्र- दरभंगा पैसेंजर,
  • 05265 दरभंगा-पाटलिपुत्र पैसेंजर स्पेशल,
  • 15549 जयनगर – पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस,
  • 15550 पटना – जयनगर इंटरसिटी एक्स्प्रेस,
  • 13205 सहरसा – पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस,
  • 13206 पाटलिपुत्र- सहरसा जनहित एक्सप्रेस।

इन ट्रेनों का समय बदला गया है:

15515 रक्सौल – दानापुर एक्सप्रेस, जो पहले के समय 6 बजे के स्थान पर 8 बजे रक्सौल से, 00108 मुजफ्फरपुर -मनमाड़ पार्सल स्पेशल जो पहले से तय समय 10:00 के बदले 12:00 बजे मुजफ्फरपुर से, 00110 मुजफ्फरपुर – संगोला पार्सल स्पेशल पहले से तय समय 10 बजे के बजाए अब 12 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें – 01665 रानी कमलापति – अगरतला, 15584 लोकमान्य तिलक टर्मिनल – रक्सौल, 12520 कामाख्या – लोकमान्य तिलक टर्मिनल पाटलिपुत्र – हाजीपुर के बदले पटना – दिनकर ग्राम – सिमरिया के रास्तेसे सफ़र करेगी। गाड़ी संख्या 01665, 15548 एवं 12520 मार्ग परिवर्तन के समय के दौरान पाटलिपुत्र के स्थान पर पटना जंक्शन पर रुकेगी।

इन ट्रेन को नियंत्रित कर चलाई जाने वाली हैं: 19483 अहमदाबाद -बरौनी एक्सप्रेस आरा – दानापुर के बीच लगभग दस मिनट तक, 19483 अहमदाबाद – बरौनी बक्सर एवम् दानापुर के बीच क़रीब 70 मिनट तक,22450 नई दिल्ली – गुवाहाटी एक्सप्रेस आरा और दानापुर के बीच तक़रीबन 35 मिनट तक, 14038 नई दिल्ली-सिलचर एक्सप्रेस आरा और दानापुर के बीच लगभग 35 मिनट तक, 15549 जयनगर – पटना एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर और पहलेजा घाट के बीच लगभग 60 मिनट तक और 15515 रक्सौल-दानापुर हाजीपुर और पहलेजा घाट के बीच 40 मिनट तक नियंत्रित होकर चलेगी। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का आंशिक रूप से समापन एवं प्रारम्भ किया गया है। 14141- 42 एलटीटी – पाटलिपुत्र एक्स्प्रेस का आंशिक समापन जो कि दानापुर में, 15080-79 गोरखपुर – पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का आंशिक समापन छपरा, 15202-01 नरकटियागंज – पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन हाजीपुर, 22352 -51 यशवंतपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का आंशिक समापन जोकि दानापुर में एवं 22355 – 56 पाटलिपुत्र चंडीगढ़ दानापुर से चलेगी।