Indian Railway : बिहार के कई शहरों के लिए चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें डिटेल..

डेस्क : इस त्योहार के सीजन में घर जाना आसान हो गया है। दरअसल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार आने वाले यात्रियों को ट्रेनों में ठूस – ठूस का यात्रा करना पड़ता है। ऐसे में पूर्व मध्य रेल द्वारा पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात दी गई है। ये ट्रेनें बिहार के कई जिलों के लिए देश के बड़े राज्यों से चलाई जाएगी। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को आनंद विहार से रवाना होगी। जबकि जेबीएन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को खुलेगा। आनंद विहार जयनगर आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आनंद विहार से चलेगी। आनंदविहार से ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को खुलेगी। जयनगर से ट्रेन 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को खुलेगी।

इसके बाद सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से 17 अक्टूबर, 19 अक्टूबर, 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 25 अक्टूबर, 27 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी। जबकि पटना से ट्रेन 18 अक्टूबर, 20 अक्टूबर, 22 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 26 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को रवाना होगी।

ट्रेन नई दिल्ली बरौनी के लिए भी चलेगी। नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन 18 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली से चलेगी जबकि बरौनी से यह ट्रेन 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार को चलेगी। इसके अलावा राज्य के और कई जिलों से पूजा स्पेशल ट्रेन की परिचालन होगी।