अब 4 घंटे में पूरी होगी Patna से Ranchi की दूरी, नई Vande Bharat Express का रूट तय, जानें –

Vande Bharat Express : बिहार के लोगों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का इंतजार खत्म होने वाला है। ट्रेन का रूट विभाग द्वारा तय किया गया है। वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से पटना से झारखंड की राजधानी रांची के बीच लगने वाले समय में कमी आएगी। अब यात्री 4 घंटे में पटना से रांची पहुंच सकेंगे। वंदे भारत एक्सप्रेस को अप्रैल से शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। इस बजट में बिहार को तीन बंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दी गई हैं। आइए जानते हैं ट्रेनों का रूट।

दरअसल, पहले जनशताब्दी ट्रेन से रांची से पटना की दूरी 8 घंटे में तय की जाती थी. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के चलने के बाद यह समय घटकर केवल 4 घंटे रह जाएगा। इस ट्रेन के चलने से रांची से पटना की दूरी कम हो जायेगी। वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों को रांची से पटना जाने में आसानी होगी। बता दें कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से पटना से रांची जाने में महज 4 घंटे का समय लगेगा। पहले जनशताब्दी ट्रेन से सफर करने में करीब 8 घंटे लगते थे।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा अप्रैल महीने से शुरू होने जा रही है। अप्रैल माह में यह ट्रेन रांची से पटना और वाराणसी से हावड़ा के बीच चलेगी। ट्रेन शुरू होने के बाद पटना, रांची और वाराणसी के लोगों को काफी सुविधाएं मिलेंगी.। रेलवे से मिल रही जानकारी के मुताबिक अप्रैल महीने से वंदे भारत ट्रेन अपने ट्रैक पर दौड़ने लगेगी। सरकार ने कुछ दिन पहले ही बजट पेश किया था, इस बजट में देश में कई ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव मिला है। जिसमें से वंदे भारत ट्रेन भी है।

ये भी पढ़ें   Tejashwi Yadav बने पापा! घर आई नन्हीं परी, देखिए - खूबसूरत तस्वीरें..

इस बजट के जरिए बिहार में तीन वंदे भारत ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव पारित किया गया है. बिहार में भी कई रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव पास किया गया है। बिहार के कई शहरों के बीच नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन के जरिए रांची से पटनी की दूरी 8 घंटे से घटाकर सिर्फ 4 घंटे कर दी जाएगी।

सुमन सौरब

अपने आप को हारा हुआ इंसान.....लेकिन फिर भी जीतने की तमन्ना मे ????