पटना मेट्रो का काम जोरों पर , PMCH गांधी मैदान सहित इन सात जगहों पर बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन, 1958 करोड़ का टेंडर जारी

न्यूज डेस्क : बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो रेल को लेकर तैयारियां जोरों से आगे बढ़ रही हैं। अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार वासी राजधानी पटना में मेट्रो का आनंद ले सकें। जानकारी के मुताबिक, पटना मेट्रो का निर्माण कार्य कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 में किया जाएगा। जिसमें कॉरिडोर-2 के अंडर आने वाले सभी स्टेशनों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। जिसके लिए करीब 1958 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। कॉरिडोर -2 के तहत गांधी मैदान, पीएमसीएच सहित 7 स्टेशन को अंडरग्राउंड किया जाएगा।

पटना, राजेंद्र नगर समेत ये स्टेशन कॉरिडोर-2 के तहत भूमिगत होगा : जानकारी के अनुसार कॉरिडोर-1 का निर्माण कार्य दानापुर- मीठापुर-खेमनीचक तक होगा। इसमें 7.393 किमी उपरिगामी यानी एलिवेटेड होगा और भूमिगत 10.54 किमी होगा। इस प्रकार कुल 17.933 किमी में कॉरिडोर-1 बनेगा। वहीं कॉरिडोर-2 के तहत पटना जंक्शन- गांधी मैदान-पाटलिपुत्र आइएसबीटी शामिल है। 14.564 किमी के इस कॉरिडोर में कुल 6.638 किमी उपरीगामी और 7.926 भूमिगत होगा। इनमें पटना स्टेशन- भूमिगत, आकाशवाणी- भूमिगत, गांधी मैदान भूमिगत, पीएमसीएच- भूमिगत, पटना विश्वविद्यालय- भूमिगत, मोइन उल हक स्टेडियम- भूमिगत, राजेंद्र नगर- भूमिगत स्टेशन होगा।

क्या है पटना मेट्रो रेल परियोजना: बताते चले की पटना मेट्रो रेल परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 13365.77 करोड़ का अनुमोदन प्रदान किया था। परियोजना लागत में 20 फीसदी राशि का आवंटन बिहार सरकार और 20 फीसदी राशि का आवंटन केंद्र सरकार करेगी और शेष 60 फीसदी राशि जायका द्वारा ऋण लिया जायेगा। वहीं, पटना मेट्रो के ओवरहेड उपकरणों को लगाने पर करीब 144.65 करोड़ की लागत आयेगी। पटना मेट्रो की निर्माण कंपनी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने इसके लिए निविदा आमंत्रित की है।25 केवी के ओवरहेड सिस्टम से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति, स्थापना, टेस्ट और चालू करने के सामूहिक कार्य के लिए करीब 36 माह का समय दिया गया है।