ठंडी की छुट्टी मनाने मुंबई से बिहार अपने गाँव पहुंचे पंकज त्रिपाठी, कहा-बिहारी होना गर्व की बात

डेस्क : कड़ाके की ठंड की वजह से जहां पूरा बिहार घने कोहरे और शीतलहर के चपेट में है वहीं बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी (Actor Pankaj Tripathi) इन दिनों बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) जिला स्थित बरौली के अपने पैतृक गांव बेलसंड में सर्दियो को एन्जॉय कर रहे हैं। पंकज त्रिपाठी के पहुंचने की सूचना पर सुबह से ही उनके फैन्स का तांता लगा हुआ है और युवाओ में सेल्फी लेने की होड़ मची है।पंकज ने कहा कि यह उनकी बहुत ही निजी यात्रा है।पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वे पहले बहुत कम दिनों के लिए यहां आते थे लेकिन इस बार वो ज्यादा दिनों तक यहा रुक गए हैं इसलिए उनसे मिलने वालो की संख्या ज्यादा बढ़ गयी हैं।

कोविद की वजह से सबसे दूर से ही मिलना हो रहा है। उन्होंने कहा कि जब समाज किसी को एक्सेप्ट करता है। तभी वह अभिनेता बनता है। ये वही दर्शक वर्ग है। वो अपने मां और पिता जी मिलने आये थे।उन्होंने कहा की मुंबई में बिहार की तरह ठंढ नहीं पड़ती। यहां सर्दियो में ओस की बूंदों को देखकर उनका मन खिल उठता है, जो मुंबई में नहीं मिलता इसलिए वो वर्षो बाद यहां ठंढ में छुट्टिया मनाने आये हुए है।वो अपने मां और पिता जी मिलने आये थे।उन्होंने कहा की मुंबई में बिहार की तरह ठंढ नहीं पड़ती। यहां सर्दियो में ओस की बूंदों को देखकर उनका मन खिल उठता है, जो मुंबई में नहीं मिलता इसलिए वो वर्षो बाद यहां ठंढ में छुट्टिया मनाने आये हुए है।

पंकज त्रिपाठी की आने वाली कौन कौन से फिल्मे है इसको लेकर उन्होंने संवादाता से बातें कीं।पंकज त्रिपाठी ने कहा की वो कई दिनों से अपने घर बरौली के बेलसंड में छुट्टियां मना रहे हैं।वो बहुत सालो के बाद अपने गांव में खुद को ओस की बूंदों से भीगोने आये हुए हैं। पंकज त्रिपाठी की आने वाली कौन कौन से फिल्मे है इसको लेकर उन्होंने news18 संवादाता से बातें कीं।पंकज त्रिपाठी ने कहा की वो कई दिनों से अपने घर बरौली के बेलसंड में छुट्टियां मना रहे हैं।वो बहुत सालो के बाद अपने गांव में खुद को ओस की बूंदों से भीगोने आये हुए हैं।

पंकज की आने वाली आगामी फिल्म शकीरा भी है जो जल्द ही आने वाली है और अगले हफ्ते उनकी फिल्म कागज भी आने वाली है। जिन्हें सलाम खान ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के डायरेक्टर सतीश कौशिक है।पंकज ने बताया कि कागज उनकी बहुत अच्छी फिल्म है, जो कि एक बायोपिक है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि मुंबई और घर में ठंढ का बेसिक अंतर है। और वे ठंढ में बेहतर तरीके से एन्जॉय कर रहे है।

कालीन भईया के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने कहा कि उनका प्रयास है की वो अपने दर्शको को एक सुधि दर्शक एक विद्वान दर्शक बनाएं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस 24 दिसम्बर को आएगी। कालीन भईया के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने कहा कि उनका प्रयास है की वो अपने दर्शको को एक सुधि दर्शक एक विद्वान दर्शक बनाएं। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस 24 दिसम्बर को आएगी।