गर्व! बिहार के महान गणितज्ञ ANAND KUMAR को पद्मश्री सम्मान, खुशी में कह दी दिल छू लेने वाली बात..

ANAND KUMAR : देश 74वां गणतंत्र दिवस बना रहा है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पद्म पुरस्कार के लिए चयनित नामों की घोषणा हर साल की तरह इस बार भी की गई। यह पुरुस्कार गणितज्ञ आनंद कुमार, राकेश झुनझुनवाला (मरणोपरांत), रवीना टंडन जैसे कई गणमान्य लोगों को दिया जाएगा। पद्म पुरस्कार के घोषणा होने के बाद नामित सभी पसन्न हैं। इनमें से एक नाम आनंद कुमार का भी है, जिन्होंने प्रसन्नता के साथ ट्वीट कर आभार व्यक्ति किया हैं।

आनंद कुमार हुए भावुक : गणितज्ञ आनंद कुमार ने अपने ट्वीट के माध्यम से को भावनाएं व्यक्त की है, भारत-सरकार ने मुझे पद्मश्री सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की, विशेष आभार आपने मुझे इस सम्मान के लायक समझा | साथ ही साथ उन तमाम लोगों का सहृदय धन्यवाद जिन्होंने कठिन से कठिन परिस्तिथियों में भी मेरा साथ नहीं छोड़ा।

बता दें कि 2023 में 106 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी गई है. सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार पाने वाली महिलाएं हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व सीएम स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है। सुधा मूर्ति, कुमार मंगलम बिड़ला पद्म भूषण के नौ पुरस्कार पाने वालों में शामिल हैं। रतन चंद्राकर को अंडमान की जारवा जनजातियों में खसरे के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है।

संगीतकार जाकिर भी होंगे पुरुस्कृत : पश्चिम बंगाल के बालकृष्ण डोसी और पूर्व डॉ. दिलीप महालनाबिस को भी पद्म विभूषण (मरणोपरांत) से सम्मानित किया गया है। डॉ. दिलीप महालनाबिस को ओआरएस की खोज के लिए यह सम्मान दिया गया है। इनके अलावा संगीतकार जाकिर हुसैन, एसएम कृष्णा, श्रीनिवास वर्धन को भी पद्म विभूषण से नवाजा गया।