बिहार में ठंड का प्रकोप शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 2 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़का.. जानें- अगले दिनों का हाल

डेस्क: बिहार में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया, पिछले 2 दिनों से हल्की- हल्की चलती पछुआ हवा ने अचानक ठंड में तब्दील कर दिया। नतीजन यह रहा कि ठंड की वजह से लोगों अब ठिठुरन लगे है, घर में बंद सभी ऊनी वस्त्र बाहर निकलने लगे। क्योंकि पछुआ हवा ने एकाएक कनकनी बढ़ा दी है। अगर इसी तरह से हवा चलता रहा तो अगले आने वाले कुछ दिनों में ठंड पूरी तरह से बिहार में तब्दील हो जाएगा।

पटना मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से अगले 3 दिनों तक तक पछुआ हवा का असर दिखेगा और इसी कारण से तीन दिनों में तीन डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की है संभावन है।बता दे की बिहार में बदलते मौसम के चलते कई जिला के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों में न्यूनतम पारे में दो डिग्री तक गिरावट का अनुमान लगाया है, इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन शनिवार को न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि हुई, पारे में उतार-चढ़ाव के कारण लोग भी सकते में हैं. मौसम विभाग की मानें तो पछुआ हवाओं के प्रवाह में कमी और तेजी का असर ही मौसम पर पड़ रहा है.