किसानों के समर्थन में भारत बंद के लिए विपक्ष की तैयारी पूरी, प्रशासन अलर्ट मोड में

डेस्क : किसान संगठनों द्वारा आज यानी 8 दिसंबर को भारत बंद के समर्थन में तमाम विपक्षी दलों की तैयारी पूरी सभी अपनी भूमिका निभाएंगे। विपक्षी दलों के मुताबिक आज का बंद ऐतिहासिक और अद्भुत होगा। देश के किसान परेशान हैं। इस बंद में आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। वहीं भारत बंद को देखते हुए बिहार में भी पुलिस हाईअलर्ट पर है।

मालूम हो कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल किसान बंद में इस बंद में सबसे अग्रणी भूमिका भी निभाएगा किसान संगठनों द्वारा बुलाई गई 8 दिसंबर के भारत बंद को राजद न केवल अपना समर्थन देगा बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बंद में सक्रिय भागीदारी निभाने को भी कहा गया है।राजद के सभी नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि अनुशासित होकर शांतिपूर्ण तरीके से बंद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

भारत बंद का असर गांव में भी दिखना चाहिए। इसके लिए गांवों में जो जहां हैं वहीं गांव से बाहर निकलकर सड़कों पर आएं। इसके लिए राजद ने कमर कस लिया है। डबल इंजन की सरकार बिहार में किसानों पर अत्याचार कर रही है। नेता विरोधी दल तेजस्वी यादव ने ऐलान किया है कि किसानों को वाजिब हक दिलाने तक किसानों के आंदोलन के साथ राजद खड़ा है।