अब कश्मीरी नहीं बल्कि बिहारी सेब खाएंगे लोग, इन 7 जिलों में लगाए जाएंगे पौधे, खेती पर 50% तक सब्सिडी, जानिए

डेस्क : बिहार में सेब की खेती, यह बात सुनकर आप चौंकिए मत.. क्योंकि अब तक हम यही जानते आए हैं, कि सेब ठंडे प्रदेशों में होता है, जैसे कि हिमाचल या कश्मीर, लेकिन अब बिहार में भी इसकी खेती शुरू की गई है, इसमें सबसे अधिक फायदा किसानों को होगा, क्योंकि राज्य सरकार सेव की खेती करने पर किसानों को 50% तक सब्सिडी दे रही है। चलिए विस्तार से बताते हैं।

आपको बता दे की देश के अन्य राज्यों में सेब की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें द्वारा तरह-तरह की योजनाएं चलाई जा रही है, इसी क्रम में बिहार सरकार भी किसानों को सेव की खेती में बढ़ावा देने के लिए खेती करने पर कुल खर्च का 50% सब्सिडी देने को तैयार है। बिहार कृषि विभाग ने 2022 में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 7 जिलों में सेब की खेती की योजना शुरू की है। जिसमे वैशाली, बेगूसराय और भागलपुर में 2-2 हेक्टेयर जबकि मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, वैशाली, कटिहार और समस्तीपुर में एक-एक हेक्टेयर शामिल है, वही इस खेती की लागत इकाई प्रति हेक्टेयर 2 लाख 46 हजार 250 रुपए है, इसमें सरकार खर्च का तकरीबन 50 फीसदी सब्सिडी देगी।

अगर सेब के पौधे लगाने के समय की बात करूं तो यह 15 नवंबर से 15 फरवरी के बीच लगाने का उपयुक्त समय है, क्योंकि सेव के पौधे लगने के दो वर्ष बाद इसमें फूल आते हैं, वही दिसंबर और जनवरी में फूल लगते हैं और मई व जून में फल तैयार हो जाते हैं, जबकि, 5 साल बाद सेब के पेड़ में अधिक फल आते हैं। और मई और जून में बाजार में इसकी कीमत 200 रुपए प्रति किलो तक मिलेगी।

अगर आप भी इस सेव की खेती करने के लिए इच्छुक हैं तो बिहार सरकार के बागवानी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (horticulture.bihar.gov.in) पर जाकर 15 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, अगर आपको इस संबंध में विशेष जानकारी चाहिए तो आप जिला के सहायक निदेशक उद्यान से ले सकते है, संबंधित सभी 7 जिले के सहायक निदेशन उद्यान के पास अपेक्षित जानकारी दी गई है, इसमें सेलेक्टेड किसान को ही खेती करने के लिए पौधे दिए जाएंगे और सरकार सब्सिडी भी देगी।