अब 10 जनवरी को होगी जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक, बड़े बदलाव के संकेत जदयू की राष्ट्रीय बैठक के बाद

डेस्क : जदयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को पार्टी कार्यालय में होगी। यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के भी रहने की संभावना है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद अब राज्य कार्यकारिणी की बुलायी गयी। मालूम हो कि राज्य कार्यकारिणी में करीब तीन सौ सदस्य हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य कार्यकारिणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के जन्मदिन पर बुधवार को पार्टी की पटना महानगर और छात्र इकाई द्वारा सर्वधर्म पाठ का आयोजन किया जाएगा। जदयू नेता डॉ रणबीर नंदन इसके मुख्य अतिथि होंगे। महानगर अध्यक्ष अमर सिन्हा व छात्र जदयू अध्यक्ष श्याम पटेल ने यह जानकारी दी। साथ ही, प्रदेश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। संगठन को राज्य में और अधिक मजबूती प्रदान करने और बूथ स्तर तक सक्रिय सदस्य बनाने पर गंभीर मंथन राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होगा।