Bihar Weather : बिहार पर चक्रवाती तूफ़ान ‘तौकते’ का कोई असर नहीं – 19 को छाएंगे बादल, बारिश के आसार

डेस्क : चक्रवात तूफ़ान टोकते के चलते भारत के खास तटों पर जमकर बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 40 घंटे में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक गोवा में ताबड़तोड़ बारिश हुई है और 185 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएँ चल रही हैं। कई विशालकाय पेड़ इस वक्त बह गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 50 लोग लापता है।

बता दें कि यह चक्रवाती तूफान इतना ज्यादा प्रभावशाली है कि इसने पश्चिमी तट में तबाही मचा दी है। गुजरात के दक्षिणी भाग और सौराष्ट्र को भी छू चुका है लेकिन भारत के मौसम वैज्ञानिकों को का कहना है कि इसका बिहार पर कुछ खास असर नहीं पड़ेगा। पटना में स्थित आईएमडी (इंडियन मेटोरलॉजिकल डिपार्टमेंट) के मुताबिक 19 मई को आसमान में बादल छाए के साथ हलकी बारिश होने की सम्भावना जताई गयी है। लेकिन उससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बिहार में फिलहाल कोई भी चक्रवार्ती सिस्टम एक्टिवेट नहीं है।

बिहार का आने वाले 2 दिनों में उच्चतम तापमान बढ़ा हुआ दिखेगा। बिहार में उच्चतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में बीते 3 दिनों से 37 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बना हुआ है। मध्य बिहार और दक्षिण बिहार इस वक्त सबसे ज्यादा गर्म इलाकों में बनें हुए हैं है। बात की जाए पूर्वी बिहार की तो भागलपुर, बेगूसराय, पूर्णिया का तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।