डेस्क : बिहार की सुप्रसिद्ध लोक गायिका व ‘का बा’ से चर्चित होने वाली नेहा सिंह राठौर हाल ही में अपने सोशल अकाउंट से एक वीडियो डालकर भावुक होकर फूट फूट कर रो पड़ी। नेहा के आंसूओं ने ढ़ेर सारे लोगों को विचलित कर दिया। दरअसल, नेहा सिंह राठौड़ ने शुक्रवार की देर शाम अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो डाला। वीडियो में वे कह रही हैं कि उनकी मां कोरोना पॉजिटिव हो गयी हैं। उन्हें इलाज के लिए कैमुर सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है लेकिन स्थिति अच्छी नहीं है। डॉक्टर कह रहे हैं कि उन्हें इलाज के लिए सासाराम के जमुहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराना चाहिये। लेकिन उनके पास इतना संसाधन नहीं है कि वे अपनी मां को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जा सकें। प्रशासन से मदद की गुहार लगाती नेहा सिंह राठौड़ रो पड़ीं।
कुमार विश्वास ने भी रिट्वीट करें करके जवाब दिया: ट्विटर पर नेहा सिंह राठौड़ के वीडियो पोस्ट करते ही देश भर में खलबली मची। प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास ने भी नेहा का वीडियो देखने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ साथ तेजस्वी यादव से नेहा के लिए मदद मांगी। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर लिखा “आदरणीय नीतीश कुमार जी, एक प्रतिभाशाली बेटी आपकी ओर देख रही है। मदद करिये। प्रिय तेजस्वी यादव, आप सत्ता में नहीं है किंतु प्रभावी तो हैं। आप का हाथ बढ़े। नेहा की आंखों में आंसू उसकी जिजीविषा की हार है। आप दोनों पर न हो तो बता दीजिये, बिहार बेटियों का दुख हरना जानता है.”