डेस्क : एक कहावत है कि देश विदेश कहीं भी रहो, लेकिन अपने गांव घर से लगाव रहना चाहिए। इसी लगाव का परिचय अमेरिका में रहने वाले नारायण शर्मा दे रहे हैं। अमेरिका में रहने के वाबजूद अपने देश और गांव के प्रति प्रेम देख हर कोई हैरान है।
ये अपने बगल के गांव हाजीपुर के सरसई में 111 फीट ऊंची भोलेनाथ को प्रतिमा बनवा रहे हैं। वहीं मंदिर की ऊंचाई 161 फीट है। इस मंदिर की चर्चा चारो ओर है। यहां अभी से ही लोग मंदिर की भव्यता को देखने लोग पहुंच रहे हैं।
मंदिर निर्माण समिति के सदस्य आमोद कुमार निराला कहते हैं कि सरसई गांव में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित की गयी है। भोलेनाथ की मूर्ति की ऊंचाई 111 फीट है, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र है। अभी से ही लोग मूर्ति के दर्शन करने आते हैं।
उन्होंने बताया कि भोलेनाथ की प्रतिमा 5 किमी दूर से दिखाई देती है। आमोद कुमार बताते हैं कि आने वाले दिनों में यहां भक्तों को द्वादश ज्योतिर्लिंग के भी दर्शन होंगे। साथ ही यह स्थान भगवान शिव के भक्तों के लिए आस्था का बड़ा केंद्र भी बनेगा।
अमेरिका से करवा रहे हैं निर्माण
इस मंदिर का निर्माण हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी एनआरआई नारायण शर्मा करा रहे हैं। वह पूरे परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। अमेरिका में रहने के बावजूद गांव और बिहार से उनका लगाव कम नहीं हुआ।
इसलिए, भगवान शंकर और हिंदू धर्म के प्रति उनकी आस्था ने उन्हें प्रोत्साहित किया और उन्होंने बगल के गांव सरसई में एक मंदिर बनाने का फैसला किया। इसके लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनायी गयी। इसके बाद साल 2017 में आधारशिला रखी गई और 2018 से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हुआ, जो लगभग पूरा हो चुका है।