सुबह सुबह : बेगूसराय सहित बिहार के 15 जिला में मौसम विभाग का हाई अलर्ट, बारिश, व्रजपात

डेस्क : बेगूसराय में बारिश ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। रविवार से शुरू होकर लगातार हुए बारिश से अब आम जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है।वहीं रविवार को हुए बारिश और व्रजपात में दो लोगों की जान भी चली गयी थी। मौसम विभाग लगातार अलर्ट जारी कर रही है। वही सोमवार सुबह से ही बारिश ने फिर से जोर पकड़ ली है।

मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में मौसम में चेंजिंग होने की चेतावनी दी है। बिहार में कोरोना , बाढ़ और अब बारिश ने काफी तबाही मचाना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह 8 बजे के बाद से बेगूसराय , पटना , बक्सर , भोजपुर , सिवान , सारण , पूर्वी चम्पारण , शिवहर, सीतामढ़ी , मुज्जफरपुर , दरभंगा , वैशाली , समस्तीपुर , अरवल और जहानाबाद में बारिश , व्रजपात और मेघ गर्जन का हाई अलर्ट जारी किया है। सुबह आठ बजे के बाद कुछ घण्टे घरों में रहने की चेतावनी दी गयी है।