डेस्क: बिहार की राजधानी पटना को औद्योगिक नगरी बेगूसराय से जोड़ने वाले मोकामा के राजेंद्र सेतु (Rajendra Setu) के समानांतर बन रहे छह लेन पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जो कि अगले 1 साल में बन जाने की संभावना जताई जा रही है, बेगूसराय से पटना जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। क्योंकि अब लोगो के पटना का सफर करने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा, पुल अधिकारियों की मानें तो 2023 से इस पर फर्राटे से गाड़ियां दौड़ सकेगी।
बताते चलें कि यह सिक्स लेन पुल NH-31 और NH-80 के जंक्शन से शुरू होकर बेगूसराय के बरौनी थर्मल पावर प्लांट से पहले सिमरिया-खगड़िया फोरलेन सड़क से जुड़ जाएगा। वही यह पुल बन जाने से पटना से सीमांचल क्षेत्रों का सफर आसान हो जाएगा, यू कहे तो राजधानी पटना से पूर्णिया जाने में महज कुछ ही घंटे लगेगे। पटना जिले के औंटा से बेगूसराय जिले के सिमरिया के बीच दोनों सिरों पर पहुंच सड़कों से पुल की कुल लंबाई 8.15 किमी होगी।
वही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को ये भी बताया कि 60.23 किमी सिमरिया-खगड़िया चार लेन सड़क में से 58 किमी पर निर्माण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इस पुल के बन जाने से खासतौर पर सहरसा, पूर्णिया से पटना आना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही बेगूसराय से पटना आने में भी लोगों को जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।