फेम इंडिया सर्वे में लोगों की पहली पसंद बने मोदी, हेमंत सोरेन है नीतीश और केजरीवाल से आगे

डेस्क : फेम इंडिया मैगजीन के वार्षिक सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद बने है। देश के 50 प्रभावशाली लोगों की सूची में मोदी प्रथम स्थान पर कायम है। यह सूची सर्वेक्षण के आधार पर तैयार की गई है और इस सूची में दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जगह मिली है। यह सूचित फेम इंडिया मैगजीन और एशिया पोस्ट ने सर्वेक्षण के आधार पर बनाई गई है। इस सूची में वर्ष 2020 के 50 प्रभावशाली लोगों के नाम भी शामिल है। शीर्ष 10 शख्सियतों में इन लोगों ने बनाई अपनी जगह

  1. नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
  2. योगी आदित्यनाथ, यूपी के सीएम
  3. अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
  4. रतन टाटा, उद्योगपति
  5. मुकेश अंबानी, उद्योगपति
  6. पी विजयन, केरल के सीएम
  7. श्री श्री रविशंकर, आर्ट ऑफ लिविंग
  8. राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री
  9. अजीत डोभाल, एनएसए
  10. नवीन पटनायक, ओड़िसा सीएम

राहुल गांधी को मिला 21वां स्थान, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 13 वां स्थान मिला है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 14 वां नंबर मिला है। भारत के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, रेल मंत्री पीयूष गोयल और बीजेपी पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बिहार के सीएम नीतीश कुमार और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से ज्यादा प्रभाव रखते हैं।

50 प्रभावशाली भारतीय सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां पहले स्थान पर है वहीं हेमंत सोरेन 12वें पायदान पर हैं। देश के 50 से प्रभावशाली लोगों की सूची तैयार करने के लिए यह सर्वे किया गया था। और इस सर्वे में लोगों ने अपनी पहली पसंद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया है। जिससे कि यह साफ है कि मोदी ने भारत के विकास के लिए जो काम किए हैं उससे लोग खुश हैं और मोदी को जनता का साथ मिला है।

पीएम मोदी दूसरी बार देश के पीएम बने हैं और साल 2014 से यह देश के प्रधानमंत्री के पद संभाल रहे हैं। पीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी ने कई सारे कड़े फैसले लिए हैं और इतने कड़े फैसले लेने के बाद भी वह लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। नरेंद्र मोदी के शासनकाल में ही देश मे नोटबंदी की गई थी,तीन तलाक कानून लगाया गया था और कोरोना वायरस से बचने के लिए देश में लॉकडाउन लगाने का कड़ा फैसला भी लिया गया था। नरेंद्र मोदी जिस तरह से बड़े-बड़े फैसले लिए हैं उनकी तारीफ हर किसी ने की है। मोदी को आज के समय में ना केवल भारत बल्कि विश्व के सबसे ताकतवर नेता के तौर पर देखा जा रहा है।