पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर मंजुबाला पाठक ने किया नमन

डेस्क : जन जन के नेता, सर्वस्वीकार्य जननायक, विश्वपटल पर भारत का परचम लहरानेवाले भारत शिरोमणि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस पर मैं मंजुबाला पाठक, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष उनको शत शत नमन करती हूं। भारत में सूचना- प्रौद्योगिकी ऑर तकनीक के सूत्रधार स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि बिहार के पटना में कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक सादे समारोह में मनाई गई। गांधी जी के ग्राम स्वराज के सपनों को साकार करने वाले स्वर्गीय राजीव गांधी ने गरीबों के उत्थान के लिए बहुत सी योजना चलाई।

आदिवासी, दलित ऑर पिछड़े के स्वावलंबन ऑर उनके विकास के लिए अनेकों प्रकार के स्कीम लाने वाले जनमानस राजीव गांधी ने विश्व में हो रहे बदलाव को देखते हुए कंप्यूटर क्रांति की शुरुवात की। आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने वाले ऑर ग्लोबलाइजेशन व व्यापार प्रतिद्वंदिता को पहचान करते हुए भारत के सम्यक विकास हेतु घरेलू विरोध ऑर आलोचना को सहते हुए देश के हित में कदम उठाने वाले वीर शिरोमणी श्री राजीव गांधी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू किया जिससे सुदूर पिछड़े इलाकों की शिक्षा नीति मजबूत हुई।

राष्ट्रीय अनुसूचित आयोग को और स्वायतता देते हुए जगह जगह अनुसूचित आवासीय विद्यालयों की स्थापना इनके काल से ही शुरू हुआ। बच्चों की तकनीकी शिक्षा ऑर राष्ट्रीय आपदा निवारण कोषांग का गठन इन्होंने ही व्यापक रूप से किया। देश में सत्ता के विकेंद्रीकरण के लिए पंचायत को सुदृढ़ ऑर मजबूती के लिए पूर्ण पंचायती राज बनाने का श्रेय इन्हीं को दिया जाता है। इनके काल में जगह जगह तकनीकी संस्थाओं ऑर सकूल व कॉलेज खुले। मिशन हरियाली से देश के अलग अलग राज्यों में राज्य के पर्यावरण को मजबूती मिली है। मै मंजुबाला पाठक, बिहार पदेश के नेताओं यथा मदन मोहन झा,विजयशंकर जी ऑर अन्य नेता के साथ पटना के कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय राजीव जी की शहादत दिवस को सादे समारोह में मनाया गया।