बिहार : गंगा नदी में चलेगी शानदार रो-रो वेसल जहाज, एक बार में 300 यात्री कर सकेंगे सफर.. जानें- किराया..

Ro-Ro Vessel Ship: पटना वासियों को एक और बड़ी सौगात मिल सकती है। पटना के गायघाट से वाराणसी के बीच गंगा में रो-रो जलयान चलाया जा सकता है। इस संबंध में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और पर्यटन विभाग के बीच बातचीत चल रही है। बताया जा रहा है कि संभवत: जुलाई से जहाज शुरू हो सकता है। इस जहाज के जरिए 300 यात्री गंगा नदी में तैरकर वाराणसी की यात्रा कर सकेंगे। यह जहाज इतना बड़ा होगा कि इसके साथ छोटी-छोटी गाड़ियां भी ले जाई जा सकेंगी, आइए जानते हैं।

गायघाट से रवाना होने के बाद जहाज दीघा घाट पर रुकेगा। इसके लिए इस घाट को विकसित किया जाएगा और घाट भी बनाया जाएगा। गायघाट से जहाज का संचालन किया जाएगा क्योंकि भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय है। वर्तमान में गंगा नदी में गांधी घाट से डबल डेकर एमवी गंगा विहार जहाज का संचालन किया जा रहा है। यह जहाज आपको गंगा के सभी घाटों की सैर कराता है। गांधी घाट से चलने वाले एमवी गंगा विहार में अधिकतम 100 लोग बैठ सकते हैं। रो-रो वेसल एमवी गंगा विहार से दोगुना आकार का है।

बेहद खास होगा ये सफर : रो-रो वेसल में अधिकतम 300 लोग सफर कर सकेंगे। वेसल शिप पर लगेज ले जाने के लिए अलग से सुविधा होगी। इसके अलावा वेसल के रेस्टोरेंट में एक बार में 50 से ज्यादा लोग बैठ सकेंगे। इस शिप के अंदर दो रेस्टोरेंट होंगे। खाने-पीने की बेहतर सुविधा होगी। खाने-पीने के अलावा मनोरंजन की भी पूरी सुविधा होगी। जहाज में सफर के दौरान लोग संगीत का लुत्फ उठा सकेंगे।

पर्यटन विभाग के निदेशक यशपति मिश्रा ने यह सब जानकारी देते हुए कहा कि अभी यह शुरुआती चरण में है, इसलिए इस जहाज के किराए आदि को लेकर अभी कुछ तय किया जाना है। जल्द ही इसके कुछ और फीचर्स के बारे में भी पता चल सकता है। आपको यह भी बता दें कि रो-रो वेसल एक तरह का मालवाहक जहाज होता है, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर कार, मोटरसाइकिल जैसे वाहनों को ले जाने के लिए किया जाता है। रोल ऑन/रोल ऑफ वेसल को रो-रो वेसल के रूप में संक्षिप्त किया गया है