मधुबनी पीड़िता से मिलने उनके घर पहुंचे तेजस्वी कहा चाहे कुछ भी हो जाए न्याय दिला कर रहेंगे..

डेस्क : होली के दिन हुए बर्बरता घटना को लेकर पूरे प्रदेश की सियासी गरमा आ चुकी है। इसी बीच नेता पक्ष तेजस्वी यादव मधुबनी पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान वो पीड़िता से मिलने के क्रम मे भावुक भी हो उठे। और उन्होंने तंज कसते हुए बताया बिहार इन दिनो अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार की एक नहीं चलती है। क्या बिहार में सुशासन की सरकार है। क्या यही गुंडागर्दी बाला सुशासन है? जो दिनदहाड़े अंधाधुध फायरिंग कर 5 लोगों की हत्या कर दी गई। जबकी एक आदमी अभी भी घायल अवस्था में जीवन और मौत से जूझ रहे है। और सुशासन की सरकार अब तक पीड़ित परिवारों के लिए दो शब्द सांत्वना के भी नहीं दे पायी।

चाहे जहां भी जाना पड़े लेकिन पीड़िता को न्याय दिला कर रहेगे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी सरकार पर हमला बोलते बताया पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए उन्हें जहां भी जाना होगा वो वहाँ जाएंगे। आगे और मैंने बताया अपराधी प्रवीण झा रावण का सेना चला रहा है। और प्रशासन को अभी तक इस बात का भनक भी नहीं। पीड़ित परिजनों का कहना है कि एक पूर्व मंत्री का संरक्षण प्रवीण झा जैसे अपराधियों को मिल रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि मधुबनी के वर्तमान पुलिस अधिकारी जब तक रहेंगे न्याय नहीं मिलेगा। सभी अधिकारी पर उचित कार्रवाई हो