Bihar के 5468 रूट पर चलेगी लग्जरी नई बसें, जानें – रूट और किराया…

Bihar : बिहार के 5467 रूटों पर पीपीपी मोड पर बसें चलाई जाएंगी। परिवहन विभाग रूट को चिन्हित कर इंटर रीजनल परमिट जारी करेगा। इससे राज्य और राज्य के बाहर के यात्रियों को भी बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी और राज्य के किसी भी दूरस्थ क्षेत्र से लोग आराम से यात्रा कर सकेंगे। परिवहन विभाग ने अगले एक साल में इन सभी रूटों पर बसों का संचालन करने का निर्णय लिया है।

झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल और यूपी के 293 रूटों सहित दिल्ली के लिए जल्द ही अतिरिक्त बस सेवा शुरू होगी : विभाग ने अन्य राज्यों के साथ भी अंतरराज्यीय परिवहन समझौता किया है। इसमें झारखंड में 200, छत्तीसगढ़ में 28, ओडिशा में 16, पश्चिम बंगाल में 25 और यूपी में 24 रूटों पर अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए करार किया गया है। साथ ही बिहार से दिल्ली के अंतरराज्यीय रूटों पर ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट साइन करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही बिहार के विभिन्न प्रमुख जिलों से दिल्ली के लिए बसों का संचालन शुरू हो जाएगा।

परिवहन विभाग नियंत्रित करेगा : प्रदेश में चिन्हित इन सभी रूटों पर परमिट दिए जाने के बाद बसों और उनके संचालन पर परिवहन निगम का नियंत्रण हो जाएगा। बस कहां से जाएगी और किराया क्या होगा, इस पर निगम का नियंत्रण रहेगा। निगम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस का किराया और दूरी तय करेगा।

बस स्टॉप बनाया जा रहा है : अब जब बसें चालू होंगी तो बस स्टॉप की भी जरूरत होगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के ठहराव के लिए राज्य सरकार द्वारा बस स्टॉप भी बनाए जा रहे हैं। जहां से यात्रियों को चढ़ने और उतरने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। दिव्यांगों के लिए बस स्टॉप पर रैंप भी बनाया जाएगा, जिससे वे बस में चढ़-उतर सकेंगे। साथ ही कई अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।