बिहार में भगवान राम और माता सीता की कोर्ट में होगी पेशी, जानें – कब मिलेगी रिहाई?

डेस्क : आपने कैदियों के रिहाई के बारे में सुना होगा लेकिन इस कलयुगी दुनिया मे भगवान भी कैद है वो भी अपने परिवार के साथ, सच बात है बिहार में कुछ भी हो सकता हैं इंसान छोड़िए यहां भगवान भी सालों से कैद है जिनकी रिहाई नही हो रही

दरअसल बिहार में न्यायालय के एक आदेश से भगवान श्रीराम और माता सीता की प्राचीन बेशकीमती प्रतिमा थाने के मालखाने में 6 साल से कैद है। ग्रामीणों ने एक बार फिर से प्रतिमा को मालखाना से आजाद कराने के लिए पंचायत बुलाकर संकल्प ले लिया है। यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के घाटकुसुंभा प्रखंड अंतर्गत मेहूस थाना के माफो गांव का बताया जा रहा है।

दरअसल, फरवरी 2016 में गांव के ठाकुरबाड़ी से भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण की प्रतिमा चोरी कर ली गई थी। अष्ट धातु की निर्मित इन प्रतिमाओं की कीमत लाखों में बताई जा रही हैं। वहीं 3 से 4 महीने के बाद नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के डुमरावां गांव से पुलिस ने प्रतिमा को बरामद कर लिया। पकड़े गए युवक के पास से देसी पिस्तौल भी बरामद हुई।

न्यायालय में दिया गया आवेदन

इसकी जानकारी देते हुए ग्रामीण शिक्षाविद विपिन सिंह, अनिल सिंह ने बताया कि प्रतिमा की बरामदगी होने के बाद से वे लोग अस्थावां थाना में गए तो उन्हें बिहारशरीफ कोर्ट जाने के लिए कहा गया। एक अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रतिमा को रिलीज करने का निवेदन किया गया। परंतु, न्यायालय के द्वारा दिए गए आदेश दिया गया कि आर्म्स एक्ट का मामला खत्म होने के बाद ही प्रतिमा के मामले की सुनवाई होगी।