लोकसभा अध्यक्ष ने ‘पशुपति पारस’ को घोषित किया LJP संसदीय दल का नेता,जारी हुआ आदेश

न्यूज डेस्क : बिहार के राजनीतिक गलियारों से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। बता दें कि लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान को अब अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इस बात को मंजूरी दे दी है। सोमवार की शाम लोकसभा सचिवालय ने आदेश निकाला है। जिसमें कहा गया है कि लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के संसदीय दल के नेता बदले गये हैं।

जिसमें पशुपति कुमार पारस यानी रामविलास पासवान के भाई व चिराग पासवान के चाचा को को लोजपा संसदीय दल का नेता बताया गया है। इस आदेश में लोजपा के सांसदों की सख्या 6 बतायी गयी है। यानि लोकसभा में चिराग पासवान के नेता भी पशुपति कुमार पारस होंगे औऱ दल बदल कानून के तहत पशुपति पारस के निर्देश को मानना चिराग पासवान की बाध्यता होगी। बता दें कि रविवार की शाम को पशुपति पारस और चार सांसद जिसमें प्रिंस राज, वीणा देवी, महबूब अलि कैसर और चंदन सिंह के साथ बैठक कर पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुना गया। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कल शाम ही जानकारी दे दी गयी।

लेकिन बागी गुट को लोकसभा स्पीकर से आधिकारिक मान्यता नहीं मिली है। यह बैठक नई दिल्ली स्थित 1102 सरस्वती अपार्टमेंट में सासंद वीणा देवी के घर पर हुई जिसमें महबूब अली कैसर को लोकसभा में एलजेपी का उपनेता और चंदन सिंह को पार्टी का सचेतक तय किया गया। इनी कड़ी में सोमवार को उनके पत्र के आधार पर चिराग पासवान को हटाकर पशुपति कुमार पारस को नया नेता मानने की अधिसूचना भी जारी कर दी गयी।