बड़ी खबर : बिहार में बढ़ सकता है लॉकडाउन : हटाने के पक्ष में नहीं हैं नीतीश कुमार

डेस्क : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में लागू लॉकडाउन से बाहर निकलने के लिए आज दोपहर 3:00 पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत किया। कोरोना संकट को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने आज राज्यों के सीएम से बात की, पीएम मोदी ने कहा लॉकडाउन से देश को फायदा हुआ मोदी ने यह भी कहा कि 2 गज की दूरी हमारा मूल मंत्र होना चाहिए। राज्य सरकारों को रेड जोन को ऑरेंज जोन और ऑरेंज उनको ग्रीन जोन में तब्दील करने का प्रयास करना चाहिए। लॉकडाउन के कारण पिछले डेढ़ महीने में हजारों लोगों की जान बचाने में हम सफल रहे हैं। कोरोना वायरस का दुष्परिणाम हमें आने वाले महीनों में भी दिखाई पड़ेगा और सामाजिक दूरी जीवन का हिस्सा बनाना होगा। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद पीएम मोदी का पांचवीं बार मुख्यमंत्री के साथ यह संवाद हो था। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लॉकडाउन को बढ़ाने की मांग की, उन्होंने कहा कि अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ाया गया तो बाहर से लोग आ जाएंगे और इससे कोरोनावायरस का संकट गहरा सकता है।

सूत्रों के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में कहा कि आरोग्य सेतु एप कोरोना वायरस को ट्रैक करने और उससे लड़ने में बहुत मददगार है इसको लोगों तक पहुंचाएं। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने में भारत की सफलता को वैश्विक मान्यता मिली है हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि ग्रामीण भारत इस संकट से मुक्त रहें। धीरे-धीरे देश के कई हिस्सों में आर्थिक गतिविधियां शुरू हो गई है आने वाले दिनों में यह काम और तेजी से होगा, हमें कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अब और अधिक ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मजदूरों का शोषण नहीं किया जा रहा है। आगे पीएम मोदी ने कहा कि सभी राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है, 2 गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा। भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है। हमारा प्रयास जारी रहा है कि जो लोग जहां है वही रहे, लेकिन हमें कुछ निर्णय बदलने भी पड़े। कोरोना वायरस गांव तक न पहुंचे बस यही सबसे बड़ी चुनौती है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान केंद्र शासित (जम्मू कश्मीर, लद्दाख, चंडीगढ़,दादरा नगर हवेली, दमन दीव, अंडमान और निकोबार लक्ष्यदीप) को बोलने का मौका नहीं मिला। यह अपने विचार और सुझाव लिखित में भेज सकते हैं। पहला सेशन 3:00 से 5:30 बजे तक हुआ और अब दूसरा सेशन 6:00 बजे से शुरू होकर 9:00 बजे तक चलेगा। इस दूसरे सेशन में सबसे पहले पीएम मोदी आंध्र के सीएम जगमोहन रेड्डी से बात करेंगे। इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़,गुजरात, तेलगाना, राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा, त्रिपुरा, उड़ीसा, केरल, असम, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, गोवा, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम,नागालैंड, पांडुचेरी, सिक्किम, बिहार और हिमाचल प्रदेश के सीएम से बात करेंगे।