राम विलास पासवान छोड़ गए अपने बेटे चिराग के लिए 6 कम्पनिया और कई करोड़ों की विरासत,पटना में विशाल, आलीशान बंगला

न्यूज़ डेस्क : देश में अभी सोशल मीडिया पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान द्वारा स्थापित लोजपा में राजनीतिक विवाद जारी है। बता दे की रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान व रामविलास पासवान के भाई पशुपति पारस के बीच पार्टी के मोर्चा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अभी हाल ही में पारस ने चिराग को अध्यक्ष पद से हटाया दि‌या। तो चिराग में भी पशुपति पारस को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बता दें कि पिता रामविलास पासवान के मृत्यु के पश्चात चिराग ने ही पार्टी की कमान संभाली। रिपोर्ट के मुताबिक चिराग के पास एक करोड़ 41 लाख से ज्यादा की संपत्ति है। जिसमें 1.6 करोड रुपए की चल संपत्ति और 21.30 लाख के जेवर मौजूद है। उनके पास 42 लाख रुपए बैंक खाते में जमा है। और 22 लाख रुपए की खेती की जमीन है। उसी के साथ 13 लाख रुपए की साधारण जमीन मौजूद है। बता दें कि चिराग पासवान छह कंपनियों के मालिक हैं। और उनके पास 1.84 करोड रुपए से ज्यादा की संपत्ति मौजूद है। उनका 90 लाख का बंगला पटना में स्थित है। एक वेबसाइट के मुताबिक उनके अंतिम चुनावी हलफनामे (लोकसभा चुनाव 2019) के पास 90 लाख का स्वयं अर्जित सम्पत्ति के रूप में 2009 में श्रीकृष्णा पुरी में खरीदा गया एक घर हैं। जिसका भूखण्ड का क्षेत्रफल 5512 वर्ग फीट के करीब है।

परन्तु, मकान 3307 वर्गफीट में तैयार है। नकद 35 हजार रुपये हैं। SBI गोपालपुर (जमुई) में एक लाख 22 हजार जमा हैं। एफडी के रूप में देखा जाये तो 11 लाख दिल्ली के सिंडिकेट बैंक में जमा है। एसबीआई के संसद भवन शाखा में 10 लाख 86 हजार है। चिराग के पास 2015 मॉडल का एक जिप्सी और 2014 मॉडल का फॉर्चुनर है।