जानिए लंदन रिटर्न पुष्पम प्रिय कहाँ से लड़ेंगी चुनाव

डेस्क : बिहार के विधानसभा चुनाव में कई नए चेहरे मतदाताओं को देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में एक चेहरा काफी ज्यादा चर्चा में नजर आ रहा है। यह चेहरा है पुष्पम प्रिय का, पुष्पम प्रिया जेडीयू एमएलसी रह चुके विनोद चौधरी की पुत्री है और उनकी पढ़ाई 12वीं तक दरभंगा में हुई जिसके बाद वह विदेश चली गई। जब वह बाहर से पढ़ाई कर वापस भारत लौटी तो सीधा बिहार चुनाव में उतर गई उन्होंने बिहार चुनाव में PLURALS नाम की पार्टी बनाई है। खुद को बिहार का सीएम उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी

पुष्पम प्रिया चुनाव में जमकर मेहनत कर रही हैं वह गांव-गांव जाकर लोगों से मिलती हैं और उनकी हाल खबर लेती हैं। इस बार वह बिहार में बदलाव की गति लाने की बात कर रही हैं उनका कहना है कि बिहार राज्य विकास के लिए पूरी तरह तैयार है और उसको सिर्फ सकारात्मक राजनीति की जरूरत है वह बिहार के मुख्यमंत्री बनने के पश्चात अगले आने वाले 10 सालों में बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्य बनाने का दावा कर रही हैं वह कहती हैं कि 2030 का बिहार यूरोप जैसा बिहार होने वाला है।अब देखना यह होगा कि क्या यह नया चेहरा मैदान में कुछ अलग कर पाता है या नहीं, यह जानकारी पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए खुद साझा करी है।