कश्मीर वाली नौकायन का सफर बिहार के इस जिले में शुरू, मात्र 100 रुपये में उठाइए आनंद, जानिए- पर्यटक के लिए क्या है खास व्यवस्था.

न्यूज डेस्क : अब वह दिन दूर नहीं जब बिहार किसी पर्यटन हब के रूप में जाना जाएगा। जल्द ही पर्यटक कश्मीर जैसी नौकायान का सफर बिहार में कर सकेंगे। बता दें कि बिहार सरकार द्वारा लगातार पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा दिया जा रहा है। ताकि, पर्यटक बिहार की ओर अपना रुख करें। खासकर, प्राकृतिक धरोहरों का लगातार नए स्तर से विकास किया जा रहा है। बिहार के बांका जिला जल्द ही एक पर्यटन के रूप में जाना जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी द्वारा कवायद शुरू हो गई है।

जिले स्थित ओढ़नी डैम (Odhni dam) को विकसित करने के लिए पहली बार किसी जिला में नौकायन की सुविधा शुरू हुई। इससे पर्यटक प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ नौकायन का भी लुफ्त उठा सकेंगे। यह पर्यटन को बढ़ावा के लिए बांका में किसी तरह का यह पहला बड़ा प्रयास है।बताते चलें कि बांका जिला अधिकारी सुहर्ष भगत और एसपी अरविद कुमार गुप्ता, मुख्य वन संरक्षक अभय कुमार ने कई अधिकारियों के साथ रविवार को इसका शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने देर शाम तक अधिकारियों के साथ नौकायन का आनंद भी लिया।

इस डैम पर बैठने की बंबू कारीगरी का काम पहले ही पूरा हो चुका है। डैम के प्राकृतिक सीन की जगह पर सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण कराया गया। यह ओढ़नी डैम शहर से मात्र 14 किमी दूर पर है। यह बांका प्रखंड में ही अवस्थित है। डैम जाने वाली सड़क अब भी ठीक हो गई है। डैम पर पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए काफी हाउस का भी इंतजाम हो रहा है। अब एक व्यक्ति को नौकायन के लिए सौ रुपये देना होगा। पूरी नौका बुक करने पर इसका किराया छह सौ रुपये होगा। अधिक समय तक के लिए भी इसकी अलग दर बुकिग हो गई। नौका पंरपरागत नहीं होकर स्टाइलिस्ट शीटर होगी। पर्यटकों की इस पर सैर के लिए लाइफ जैकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा।

जल्द ही पर्यटक रोपवे का मजा ले सकेंगे: बता दें कि बांका जिला अधिकारी ने बताया बांका में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। ओढ़नी डैम से इसका प्रयास शुरू किया गया है। इसके मंदार में रोपवे का भी काम पूरा हो गया है। इसे भी जल्द चालू करा दिया जाएगा। इससे जिला में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। जिसका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को होगा।