बिहार के लाल का कमाल – Instructor से लड़ाकू विमान उड़ाने तक का सफर, जानें –

डेस्क : बिहार में प्रतिभाओं की कमी नहीं है कम संसाधनों के बाद भी यहां की माटी से प्रतिभाएं निकलती रहती हैं और विश्व स्तर पर अपना नाम रोशन करती रहती हैं, इस बार बिहार का नाम विवेक कुमार ने रोशन किया है, विवेक ने अपने कीर्तिमान को एक नया आयाम दिया है शस्त्र प्रशिक्षक बनने से लेकर लड़ाकू विमान उड़ाने तक का सफर बेहद ही गौरवान्वित करने वाला है इस कीर्तिमान से बिहार समेत पूरे देश का नाम रोशन हुआ है।

इस नए कीर्तिमान से उनका नाम अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है। एम

विवेक कुमार ने L-39 अल्बाट्रॉस लड़ाकू विमान को उड़ाते हुए 1.5 मीटर की रिकॉर्ड कम ऊंचाई पर ‘हाई-स्पीड लो-पास’ का प्रदर्शन कर यह एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. ऐसा करके वह विदेशी जमीं पर लड़ाकू विमान उड़ाने वाले और इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले सिविल भारतीय एवं शास्त्र प्रशिक्षक बन गए हैं।

इस रिकॉर्ड को स्थापित करने की उनकी यात्रा टैक्टिकल और डिफेंसिव शूटिंग में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद से सबसे कम उम्र के भारतीय शस्त्र प्रशिक्षक बनने के साथ शुरू ही हुई. फिर उन्होंने मिलिट्री ग्रेड वेपन में फास्टेस्ट शूटर का रिकॉर्ड भी बनाया, उनका नाम मैराथन ग्रुप इवेंट लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अब दर्ज हो गया हैं।

विवेक कुमार का जन्म बिहार के आरा जिले मैं हुआ तथा पढ़ाई-लिखाई छपरा से हुई इन्होंने बैचलर आफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई मध्य प्रदेश से कि विवेक कुमार के नाम कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड भी दर्ज हो गए हैं और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है