नए साल के दिन बिहार में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान, मौसम विभाग ने किया अलर्ट! जानिए-

डेस्क: अगर आप भी नए साल के शुभ अवसर पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ध्यान रखिए बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, इसीलिए थोड़ा संभल कर यात्रा करे, कहीं ऐसा ना हो कि लेने के देने पड़ जाए, क्योंकि 31 दिसंबर यानी शुक्रवार से ही मौसम का मिजाज बदल रहा है, जो अगले दिन यानी 1 जनवरी को पूरी तरीके से मौसम में तब्दील हो जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में पछुआ हवा का परिचालन शुरू हो गया है, इससे न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ स्थानों पर मध्यम व घने स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है। इसीलिए ठंड को लेकर हमेशा अलर्ट रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई। वही बादलों की लुकाछिपी चलती रही। गया और बांका में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, 10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ जिरादेई (सिवान) प्रदेश का सबसे ठंडा रहा। गया में चार सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 21.2 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया