न्यूज़ डेस्क: क्रिकेटर ईशान किशन बीते कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाकर एक कीर्तिमान हासिल किया। बता दें कि इसे सबसे फास्टेस्ट डबल शतक माना जा रहा है। इस खेल के बाद ईशान किशन के फैन फॉलोइंग में काफी वृद्धि हुए। कई दिनों तक इनका ही चर्चा रहा। इसी बीच ईशान किशन को लेकर सोशल मीडिया पर एक विवाद भी चला कि ये आखिर है कहां के झारखंड वाले इन्हे झारखंडी बता रहे हैं वहीं बिहार वाले बिहार के रहने वाले बता रहे हैं। अब इस पर ईशान किशन का जवाब आया है।
दरअसल ईशान किशन फिलहाल झारखंड की राजधानी रांची में हैं और रणजी खेल रहे हैं। बीते गुरुवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां उन्होंने मीडिया से बात की। जब उनसे बिहार और झारखंड के होने वाले सवाल किए गए तब उन्होंने कहा कि मैं इस देश का हूं मुझे बिहार और झारखंड दोनों से लगाव है। मेरी परवरिश और जन्म बिहार में हुई है। लेकिन मैं प्रथम श्रेणी क्रिकेट झारखंड के लिए खेलता हूं। मैं यहां से खेल कर ही आज टीम इंडिया का हिस्सा बना हूं। ऐसे में इस बात को लेकर विवाद गैरजरूरी है।
ईशान किशन ने मीडिया से खुलकर बात की और अपने फैंस से मिलती नजर आए। जैसे ही लोगों को पता चला ईशान आने वाले हैं लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शानदार बल्लेबाज ईशान किशन लोगों से मिलने जुलने में व्यस्त रहें। और सेल्फी ऑटोग्राफ का सिलसिला जारी रहा। बिहार और झारखंड दोनों को अपने लाल पर गर्व है। एक ने इन्हे जन्म दिया तो दूसरे राज्य ने ईशान किशन को मंजिल तक पहुंचने में मदद की।