इंदिरा आवास: नौ वर्षों में भी नहीं मिल सका आशियाने की अगली किश्त

बछवाड़ा, बेगूसराय : प्रखंड क्षेत्र के अरवा पंचायत स्थित दर्जनो बीड़ी मजदुरों को विगत नौ वर्षों में भी इंदिरा आवास किस्त के लिए बीड़ी मजदूर अस्पताल का चक्कर लगाने को मजबुर है। वही बीड़ी मजदुरों नें प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर मामले की शिकायत भी की है। अरवा पंचायत के वार्ड संख्या 6,7 एवं 8 निवासी संगीता देवी, सविता देवी, अनिता देवी, सुनीता देवी, बुचकी देवी, बिंदा देवी, शांति देवी, समता देवी, मीणा देवी, लुखिया देवी, नेहा देवी, पार्वती देवी, शोभा देवी समेत अन्य महिलाओ ने बताया कि वर्ष 2011 में श्रम मंत्रालय द्वारा हम बीड़ी मजदुरों को इंदिरा आवास योजना के अन्तर्गत 50-50 हजार रुपया प्रति मजदुर राशि आंवटन किया गया था।

वहीं बीड़ी मजदूर अस्पताल से प्रथम किस्त के रूप में बीस हजार रूपया दिया गया था। लेकिन विगत नौ वर्षो से बीड़ी अस्पताल का चक्कर लगा रहे है। लेकिन हमलोगों को द्वितीय किस्त की राशि आज तक मुहैया नही कराया गया। जिस कारण आज तक हमलोगों का आवास निर्माण कार्य भी अधर में लटका है। बीड़ी मजदुर की महिलाओं ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग की है कि बीड़ी मजदुर के आवास घोटाला में शामिल पदाधिकारी पर कानूनी कार्यवाही करते हुए हम लोगों को पुनः मकान निर्माण के लिए आवास आंवटन किया जाय। जिससे हमलोगों का मकान निर्माण हो सके। जबकि बीडीओ पुजा कुमारी नें बताया कि चुनाव कार्य की अति व्यस्तता के बीच भी आवेदकों के मामलों की जांच की जाएगी।