न्यूज़ डेस्क : दरभंगा एयरपोर्ट से करीब लंबे अरसे के बाद सोमवार यानी 5 जुलाई को इंडिगो एयरलाइंस की विमान सेवा शुरू हो गई। बता दे की सेवा देने वाली इस एयरलाइंस ने इंट्री के साथ ही दरभंगा से हैदराबाद व कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू की। पहली बार हैदराबाद से यात्रियों को लेकर इंडिगो के विमान ने दोपहर करीब 12.30 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड किया।
लैंड करते ही वाटर कैन से उनका भव्य स्वागत किया गया। और यात्रियों को लेकर पुन: वहीं विमान 12.45 बजे हैदराबाद के लिए टेकऑफ करेगा। बता दें कि अब दरभंगा से हैदराबाद की दूरी महज दो घंटे 25 मिनट में पूरी की जाएगी। वहीं, कोलकाता से दरभंगा के लिए इंडिगो की उड़ान दोपहर 13.10 बजे है। करीब एक घंटा 15 मिनट के बाद दोपहर के 14.25 बजे विमान दरभंगा एयरपोर्ट लैंड करेगी। इससे पूर्व इडिगो के विमान को दरभंगा एयरपोर्ट पर वॉटर सैल्यूट किया गया। इस दौरान कंपनी के कर्मियों ने पहले दिन यात्रा करनेवाले वाआइपी समेत सभी यात्रियों का स्वागत किया।
अब दरभंगा एयरपोर्ट से डेली 10 फ्लाइट उड़ान भरेगी: बता दें कि अब दरभंगा एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की इंट्री के बाद अब यहां से प्रतिदिन 10 विमान उड़ान भरेंगे। जबकि, इससे पहले स्पाइस जेट के 8 विमान देश के विभिन्न शहरों के लिए यहां से उड़ान भर रहे हैं। जिनमे दरभंगा से दिल्ली और मुंबई के लिए दो-दो जबकि, बेंगलुरु, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए प्रतिदिन एक-एक विमान उड़ान भर रहे है। इंडिगो के आने के बाद अब कोलकाता जाने वाले यात्रियों के लिए भी प्रतिदिन दो विमान उड़ान भरेंगे।
ये रहा 10 विमानों का शेड्यूल:
- स्पाइस जेट सुबह 11.30 बजे अहमदाबाद के लिए
- स्पाइस जेट दोपहर 12.45 बजे बेंगलुरु के लिए
- इंडिगो दोपहर 12.45 बजे हैदराबाद के लिए
- स्पाइस जेट दोपहर 1.30 बजे दिल्ली के लिए
- स्पाइस जेट दोपहर 2.30 बजे मुम्बई के लिए
- इंडिगो दोपहर 2.55 बजे कोलकाता के लिए
- स्पाइस जेट दोपहर 3.25 बजे दिल्ली के लिए
- स्पाइस जेट दोपहर 3.50 बजे बेंगलुरु के लिए
- स्पाइस जेट शाम 4.20 बजे मुम्बई के लिए
- स्पाइस जेट शाम 4.30 बजे कोलकाता के लिए