Bihar में दिहाड़ी मजदूर को Income Tax विभाग ने भेजा 2 करोड़ का नोटिस…

2 Min Read

बिहार से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। जिसे सुनकर आप भी आश्चर्यचित हो जाएंगे। मामला ये है कि गया जिले में आयकर विभाग ने (Income Tax Department) एक मजदूर को 2 करोड़ का टैक्स नोटिस भेजा है। अब पीड़ित परेशान होकर आयकर विभाग के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। पीड़ित मजदूर ने कहा कि जिंदगी भर मजदूरी करेंगे, फिर भी इतना रूपया नहीं कमा सकते हैं।

दरअसल, गया शहर के रहने वाले राजीव कुमार वर्मा पेशे से दिहाड़ी मजदूर हैं। वह तेल के गोदाम में मजदूरी का काम करते हैं। 4 दिन पहले अचानक मजदूर राजीव कुमार वर्मा के पास आयकर विभाग से 2 करोड़ रूपये टैक्स नोटिस आया। नोटिस देख राजीव हैरान और परेशान हो गया।

इस संबंध में पीड़ित राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले 22 जनवरी 2015 को 2 लाख रुपए काॅरपोरेशन बैंक, गया के शाखा में फिक्स डिपोजिट (FD) किया था। लेकिन मैच्योरिटी से पहले 16 अगस्त 2016 को निकाल लिए थे। फिर जिस तरह से जिंदगी चल रही है, चला रहे है।

पीड़ित ने बताया कि आयकर विभाग से नोटिस भेजा है। नोटिस में 2 करोड़ 308 रूपये का टैक्स भरने का जिक्र है। नॉटिस के अनुसार, 2015-16 में दो करोड़ रुपया फिक्स डिपोजिट कराया गया था। उक्त पैसे का रिटर्न फाइल अभी तक जमा नहीं किया गया है।

पीड़ित राजीव कुमार वर्मा ने बताया की ये रिटर्न फाइल क्या है? वह जानते भी नहीं है। 10-12 हजार महीने में मजदूरी मिलता है, उसमें रिटर्न फाइल क्या करें। जिंदगी भर मजदूरी करेंगे फिर भी इतना रूपया नहीं कमा पाएंगे। उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 308 रूपए का टैक्स के रूप में 67 लाख रुपए दो दिनों के अंदर जमा करने के लिए बोला गया है।

TAGGED:
Share This Article
सुमन सौरब thebegusarai.in वेबसाइट में मार्च 2020 से कार्यरत हैं। लगभग 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। बिहार के बेगूसराय जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने LNMU से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश- विदेश, शिक्षा, ऑटो, बिजनेस, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। thebegusarai.in पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
Exit mobile version