पटना के इस आधुनिक रसोई में सिर्फ 1 घंटे में ही बनेगा 10 हजार लोगों का खाना, जानिए- कब होगा उद्घाटन..

न्यूज़ डेस्क: इन दिनों पटना कुछ नए करने के लिए जाना जाने लगा है। इस बार राज्य के राजधानी पटना में एक अनोखा रसोई को तैयार किया गया है, जिसमे महज एक घंटे 10 हजार से अधिक लोगों के लिए खाना बनाने की क्षमता है। इस अत्याधुनिक रसोई के लिए दक्षिण भारत के में स्थित चेन्नई से मंगवाया गया है। इसे सेट भी कर लिया गया है। 5 जनवरी को इस बेहतरीन रसोई का चमत्कार लोगों को दिखने भी लगेगा। दरअसल पटना स्थिति तख्‍त श्रीहरिमंदिर साहिब गुरुघर में यह रसोई लगाया गया है। इसका उपयोग 355वें प्रकाश पर्व पर उपयोग किया जाएगा।

इस रसाई की यह है विशेताएँ: गुरुघर कमिटी के महासचिव के द्वारा बताया गया कि उस विशेष रसाई में एक साथ मे भारी मात्रा में खाने की सामग्री बनेगी। 10 हजार लोगों के लिए बनने वाली कहना महज 45 से 50 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगी। मालूम हो कि घंटे भर में 350 किलो चावल और इतना दाल सहित 4 हजार से अधिक रोटियां तैयार होगी। 355वें प्रकाश पर्व पर यह रसोई घर की चर्चाएं चारों ओर गूंज उठी है। इस रसोई को मदद करने के लिए सब्जी कगते वाली अत्याधुनिक भी मंगवाई गई है।

यह भारत का पहला ऐसा रसाई होगा जो इतनी कहना इतने कम समय में तैयार कर लेगी। इसको लेकर सभी में काफी उत्सुकता देखा जा रहा रहा है। चेन्नई से लाई गई इस मशीन को इनस्टॉल कर लिया गया है। कल यानी 5 जनवरी को इसका उद्घाटन किया जाना है।