डेस्क: राजधानी पटना में महीने के हर सोमवार को सीएम नीतीश के आवास पर जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसमें सूबे के अलग-अलग जिलों के जनता अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार पहुंचते हैं। लेकिन, कभी-कभी ऐसे मामले सामने चले आते हैं जिसे सुन सीएम भी अचंभे में पड़ जाते हैं, कुछ ऐसा ही अनोखा मामला 1 नवंबर को हो रहे है जनता दरबार में देखने को मिला।
बता दे की जनता दरबार में एक बुजुर्ग अचानक आकर रोने लगा। CM ने जब रोने का कारण पूछा तो बुजुर्ग ने कहा कि साहब, मेरे बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अब मेरा कोई सहारा नहीं है। इस पर CM ने वृद्ध फरियादी को DGP के पास भेजा और कहा कि DGP इस मामले को देखेंगे।
पुलिस ने इतना मारा कि हम विकलांग हो गए:
बता दे जनता दरबार एक ऐसा युवक फरियादी लेकर पहुंचा, जिसे सुन आपको भी पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठ जाएगा। दरअसल, एक दिव्यांग व्यक्ति ने पुलिस की शिकायत करते हुए कहा कि सर मैं कोलकाता में काम करता था। गांव आया था। एक न्योता में बाइक से गया। जब गांव लौट रहा था तो पुलिस ने पकड़ लिया। लाइसेंस मांगा तो नहीं था। इस पर पुलिस ने 1,000 रुपए मांगे। उसके पास रुपए नहीं थे। फिर पुलिस वालों ने उसे खूब मारा। वो बेहोश हो गए। बाद में पुलिस वाले ही उसे अस्पताल ले गए। जब युवक पुलिस थाने में गया तो उसका केस दर्ज नहीं किया जा रहा है। युवक ह्वील चेयर के सहारे जनता दरबार में पहुंचा था।