डेस्क : बिहार के पूर्णिया जिले में एक नाबालिग लड़के को सड़क किनारे 2 हैंडग्रेनेड बरामद हुए है। एक नाबालिग ने घातक हैंडग्रेनेड को खेलने की बॉल समझा और अपने घर पर उठा ले गया। उसके घर पर कोई नहीं था तो लड़का बॉल समझकर ले आये हैंडग्रेनेड से खेलने लगा। खेलते-खेलते उसने एक हैंडग्रेनेड की पिन भी खींच ली। पिन खींचते ही हैंडग्रेनेड से धुआं निकलने लगा।
धुंआ निकलता देखते ही नाबालिग लड़का एकदम से घबरा गया। घबराकर लड़का घर से बाहर निकला और पड़ोसियों को यह बताया कि गेंद से तेज धुंआ निकल रहा है। पड़ोसी तुरंत लड़के के घर पहुंचे तो देखा जिसे लड़का खेलने की गेंद बता रहा था वो एक हैंडग्रेनेड है। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना तुरन्त दी। सूचना पाकर पुलिस बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंची और फिर हैंडग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया।
मामला बिहार के पूर्णिया जिले के रोपौली थाना क्षेत्र के मतेली गांव का बताया जा रहा है। मोहनपुर राज्य राजमार्ग के पास मंगलवार की शाम को नाबालिग लड़का खेल रहा था। उसी दौरान उसे 2 हैंडग्रेनेड मिले। उसने मान लिया गया है कि वे गेंद हैं और इसलिए घर पर ले गया। घर पर खेलते समय लड़के ने एक हैंडग्रेनेड की पिन भी खींच ली। हैंडग्रेनेड से धुआं निकलते ही वह घर से भाग गया और पड़ोसियों को इसकी खबर दी। पड़ोसियों ने हैंडग्रेनेड से धुंआ निकलता देखा तो पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी।