न्यूज डेस्क: बिहार में गंगा नदी पर हर 40 वें किलोमीटर पर एक पुल बनाने की योजना है। जिसका निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। बता दे की बिहार में पहले 10 लेन के सिर्फ 4 ही पुल थे। लेकिन, अब सरकार द्वारा गंगा नदी पर 62 लेन के 18 पुलों का निर्माण कार्य करा रही है। गांधी सेतु के ठीक बगल में चार लेन के नए पुल का निर्माण कार्य जारी है, जिसे वर्ष 2024 तक पूरा करना है। वही गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर नया ब्रिज तैयार किया जा रहा है। और गांधी सेतु पर सुपरस्ट्रक्चर बदलने का काम भी जारी है। जबकि, पश्चिमी लेन का कार्य पूरा हो चुका है और अब पूर्वी लेन का निर्माण कार्य जारी है। सरकार का दावा है कि मार्च 2022 तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा
इन 18 नए पुलों का निर्माण होगा: बता दे की बिहार में गंगा नदी पर 18 नए पुलों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे, गांधी सेतु से ठीक बगल में सिक्स लेन ब्रिज बनाया जा है। गांधी सेतु के 10 किलोमीटर डाउनस्ट्रीम में कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। जेपी सेतु के समानांतर नए पुल बनने का प्रस्ताव है और उसी के 10 किलोमीटर पश्चिम दिघवारा में सिक्स लेन पुल बनाया जाना है। बख्तियारपुर से ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण कार्य जारी है। राजेंद्र सेतु के समानांतर सिक्स लेन ब्रिज बनाया जा रहा है। मुंगेर घाट पुल का दिसंबर महीने में अप्रोच रोड पूरा हो जाएगा। अगवानी घाट से सुल्तानगंज फोरलेन ब्रिज का निर्माण कार्य जारी है। विक्रमशिला सेतु के समानांतर फोरलेन पुल बनाया जा रहा है। मनिहारी से साहेबगंज भी नया फोरलेन पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।
पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा का कहना है कि बिहार में पहले गंगा नदी पर हर 40 किलोमीटर पर एक पुल होगा। पहले बिहार में 10 लेन के सिर्फ 4 पुल थे और आज 62 लेन के 18 नए पुलों का निर्माण कार्य जारी है।