पहली बार कर रहे हैं छठ पूजा, जरूर ध्यान में रखें ये जरूरी बातें

आज नहाय खाय के साथ आस्था के महापर्व छठ पूजा का शुभ आरंभ होगा। छठ पूजा के लिए घाट सजने शुरू हो गए हैं। घाटों की साफ-सफाई और रंगाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। कुछ लोग हैं जो कई सालों से छठ करते आ रहे हैं। तो उन्हे इस महापर्व से जुड़ी हर जानकारी के बारे में पता होता है। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो पहली बार छठ पर रहे हैं, उनके लिए कई बातों को जान लेना जरूरी है। छठ पूजा के लिए कई तरह की विशेष सामग्री लगती है। ऐसे में इनकी लिस्ट पहले से ही तैयार कर लेना चाहिए।

कपड़े– जो भी स्त्री पुरुष छठ पर्व पर व्रत करते हैं वो पुराने कपड़े नहीं पहनते हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि पूजा के लिए पहनना क्या है, इसकी खरीदारी पहले ही कर लें। छठ पूजा में प्रसाद रखने के लिए बांस की दो टोकरी भी पहले ही रख ले। इसका पूजा के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सूप– सूप तो वैसे कई संख्या में इस्तेमाल होता है। हालांकि बजट के हिसाब से कुछ लोग पीतल का तो कई लोग बांस का सूप इस्तेमाल करने हैं। वहीं, कई महिलाएं 5 से 7 सूप तैयार करती हैं। इन सूप में पीतल के भी हो सकते हैं। इसके अलावा लोटा भी लेना जरूरी है, इसका इस्तेमाल अर्घ्य के समय दूध और गंगा जल चढ़ाने के लिए होता है। वहीं, यदि घर में लोटा पहले से मौजूद है तो उसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्रसाद- महापर्व छठ पूजा के लिए क्रास के रूप में हमेशा ठेकुआ बनाया जाता है। इस पर्व का ये प्रमुख प्रसाद है। ये गुड़ और गेहूं के आटे से बनता है। इसके साथ ही चावल के आटे से बना लड्डू, जिसे कसार कहते हैं, उसका बनना भी जरूरी होता है। तो इन सभी चीजों को बनाने से पहले जरूर की सामग्री पहले से ही जुटा ले। जिससे की बाद में परेशानी का सामना न करना हो।

नोट: ध्यान रहे की आस्था से जुड़े इस महापर्व को करने से पहले से हर सावधानी बरतें और जानकार की सलाह जरूर लें।