पटना: बिहार सरकार के गृह विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. भारतीय प्रशासनिक सेवा के 19 और भारतीय पुलिस सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला हुआ है. जिलों में नए जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त और पुलिस अधीक्षक भी भेजे गए हैं.
इन 19 आईएएस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
जिला पदाधिकारी शिवहर अरशद अजीज को जिला पदाधिकारी गोपालगंज
अवनीश कुमार सिंह को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव से जिला पदाधिकारी शिवहर
स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव राधेश्याम शाह को विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव दयानिधि पांडे को समाज कल्याण विभाग का विशेष सचिव
पर्यटन विभाग के अपर सचिव उदय कुमार सिंह को अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग
उदय कुमार सिंह अगले आदेश तक आयुक्त गन्ना उद्योग विभाग बिहार पटना के अतिरिक्त प्रभार की भी जिम्मेदारी दी गई है.
अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज वर्षा सिंह को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद कटिहार
अनुमंडल पदाधिकारी महुआ ऋषि पांडे को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बेगूसराय
फारबिसगंज के अनुमंडल पदाधिकारी रवि प्रकाश को उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद बांका
5 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
वैशाली के एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों को विशेष कार्यबल का पुलिस अधीक्षक
गृह रक्षा वाहिनी के समादेष्टा मनोज कुमार तिवारी को गोपालगंज एसपी
जमुई के एसपी जगुनाथ रेड्डी को वैशाली एसपी
पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे डॉक्टर इनामुल हक को जमुई एसपी
गोपालगंज के एसपी राशिद जमा को बिहार गृह रक्षा वाहिनी का समादेष्टा