डेस्क : जेडीयू की विधायक पूनम यादव खूब चर्चा में रहती हैं, उनके चर्चा में रहने की वजह उनके पति के बाहुबल को बताया जाता है। पूनम यादव बिहार विधान सभा की सबसे अमीर विधायक मानी जाती हैं। इस बारे में काफी कम लोगो को जानकारी है दूसरी तरफ चर्चा यह है की उनकी सगी बहन ही पूनम की सौतन हैं, दोनों बहनें राजनीति में काफी सक्रिय हैं।
पिछली दो बार वह चुनाव जीत चुकी हैं। पूनम के पास कुल 41,34,45,969 रुपये की संपत्ति है, 2010 से 2015 के बीच उनकी संपत्ति में जबरदस्त इजाफा हुआ था, 2010 में उनके पास कुल 1,87,71,624 रुपये की संपत्ति थी। इसी के साथ उनके पास 35 करोड़ की खेती की जमीन है। यह सारी संपत्ति 2015 की है, ऐसे में अगर 2020 में उन्हें फिर से टिकट मिलता है, तो उनकी संपत्ति में और इजाफा देखने को मिल सकता है जिसका हम सबको इंतजार है।
इनके पति रणवीर यादव पर नरसंहार के आरोप हैं जिसकी वजह से वह चुनाव नहीं लड़ सकते। वह 1990 में मैदान में उतरे थे और आजतक उनकी तूती बोलती है। पूनम यादव की बहन यानि की उनकी सौतन कृष्णा यादव भी चुनाव में सक्रिय रहती हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से उन्हें राजद से निलंबित कर दिया गया था। अगस्त 2020 में कृष्णा की फिर से राजद में एंट्री हो गई है और अब जीत की रणनीति एक ही घर में बनती है। अगर इन दोनों बहनो में से कोई जीतता है तो एक राजद और जेडयू के उम्मीदवारों को जीत दिलाने की कोशिश करी जाएगी।
कार्बाइन से हुई थी फायरिंग रणवीर यादव की वजह से 2012 में नितीश की काफी किरकिरी हुई थी। सभा ने उनका काफी विरोध प्रकट करा था। दरअसल जब सभा में लोगो ने विरोध जताया था तो उन्होंने पुलिस वाले से कार्बाइन छीनकर फायरिंग चालु कर दी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। बाद में तत्कालीन जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने रणवीर यादव को क्लीनचिट दे दी थी।