Bihar के 18 जिलों में हीट वेव का अलर्ट! जानें – लोगों को कब से मिलेगी राहत..

डेस्क : बिहार में इन दिनों प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है। इसको लेकर मौसम विभाग लगातार आम लोगो को आगाह कर रहा है की बेवजह घरों से बाहर न निकले। आपको बता दे की सूबे के मौसम में चार दिन बाद यानि बीते शनिवार को अचानक बदलाव देखने को मिला।

प्रदेश के उत्तर पूर्व के कई जिलों में शनिवार को गरज के साथ बारिश हुई। वहीं, प्रदेश के दक्षिणी भाग में पछुआ की स्थिति रही और लू चली। पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के पूर्वोत्तर भाग को छोड़ शेष भाग गर्म पछुआ हवा की चपेट में रहेगा। इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो 27 अप्रैल के बाद प्रदेश के दक्षिणी भागों में पुरवा चलने से लोगों को गर्मी व लू से राहत मिलेगी। वहीं, इस दौरान तापमान में आंशिक गिरावट के आसार हैं। प्रदेश में पछुआ की गति 8-10 किमी प्रतिघंटा है। वहीं सर्वाधिक बारिश पश्चिम चंपारण के चनपटिया में 18.2 मिमी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के रामनगर में 14.2 mm, दरभंगा के हायाघाट में 13.2 mm, किशनगंज के तैयबपुर में 9.6 mm, पूर्वी चंपारण के महेशी में 8.2 mm, वाल्मीकि नगर में 5.4 mm, बगहा में 4.6 mm, गलगलिया में 4.2 mm, चटिया में 4.2 mm एवं दरभंगा के बेनीबाद में 4.0 mm बारिश दर्ज की गई।

लू को लेकर अलर्ट जारी!

राज्य के बक्सर, कैमूर, रोहतास, गया, औरंगाबाद, नवादा, भोजपुर, अरवल, पटना, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, जमुई, बांका, भागलपुर में 27 अप्रैल तक लू का प्रभाव बना रहेगा। इन जगहों को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुरक्षित स्थानं पर रहने का संदेश दिया है।