बिहार के एक और थर्मल पॉवर प्लांट के एक यूनिट का आधा काम पूरा, जानिए- 2023 से शुरू होगा बिजली उत्पादन..

डेस्क: बिहार वासियों के लिए खुशखबरी वाली खबर निकल कर सामने आएगा, खबर यह है कि बक्सर के चौसा थर्मल पॉवर प्लांट की दूसरी यूनिट का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। इस प्रोजेक्ट की 660 MW की एक यूनिट का आधा काम पूरा कर लिया गया है। पहले यूनिट की कमिशनिंग जून 2023 तक और दूसरे की जनवरी 2024 तक निर्धारित की गई है।

बता दे की इस पावर प्लांट को केंद्र और हिमाचल प्रदेश सरकार की संयुक्त स्वामित्व वाली SJVN (सतलुज जल विद्युत निगम) द्वारा बनाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1320 मेगावाट के इस प्लांट की आधारशिला 9 मार्च 2019 को रखी थी। इसकी मॉनिटरिंग PMO और केन्द्रीय विद्युत मंत्री कार्यालय द्वारा लगातार की जा रही है।

वही ग्रीन फील्ड सुपर क्रिटिकल टेक्नोलॉजी वाली इस प्रोजेक्ट की लागत लगभग 11,000 करोड़ रूपए है, इसे SJVN की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी SJVN थर्मल प्रा लिमिटेड द्वारा बनाया जा रहा है। कमीशनिंग के बाद इस प्लांट से 9828 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन होगा। करार के अनुसार संयंत्र से उत्पादित बिजली का 85% बिहार को दिया जाएगा।